अंबानी इवेंट में छाया अंबानी परिवार की लेडीज का जलवा, लाइमलाइट चुराती दिखीं श्लोका अंबानी
shloka-ambani-flaunts-baby-bump-to-nita-ambani-sweet-talk-at-nmacc-event-ambani-family-ladies-gets-limelight
नीता अंबानी उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी ने अपने लुक से इवेंट में फैंस का दिल जीत लिया है.
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर बीते दो दिनों से चर्चा में बना हुआ है. जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत करके फैंस का दिल जीता तो वहीं अंबानी परिवार की लेडी चार्म्स ने अपनी खूबसूरती और सादगी लोगों की जबां पर उनका नाम ला दिया. जी हां, नीता अंबानी से लेकर उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट तक, सभी का लुक और सादगी चर्चा में बनी हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर उनके बारे में फैंस चर्चा करते नहीं थक रहे हैं.
नीता अंबानी की बातों ने चुराया दिल
सबसे पहले बात करते हैं नीता अंबानी की जिनके गोल्डन लुक ने फैंस को भी रॉयल फील दे दिया. गाउन से लेकर ज्वैलरी तक, ओवरऑल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा. वहीं वीडियो में उनकी सादगी और बोलने के अंदाज ने फैंस का दिल चुरा लिया.
बड़ी बहू ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के दूसरे दिन भी आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता अंबानी ने बेबी बंप के साथ अपने स्टाइलिंग अंदाज से फैंस के बीच छा गई. हालांकि इवेंट के पहले दिन भी साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी.
ईशा अंबानी भी नहीं रही पीछे
अंबानी फैमिली की प्रिंसेस ईशा अंबानी भी अपने लुक से फैंस के बीच छाई हुई हैं. रेड गाउन में उनका लुक अपनी दोनों भाभियों को टक्कर दे रहा है.


