एक गलती से हैक हो सकता है आपका Apple अकाउंट, iPhone के इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं चोर
taking-advantage-of-apple-recovery-key-feature-to-keep-users-locked-out-from-their-apple-accounts
Apple का iPhone मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है। एपल के प्रोडक्ट भी इसी लिये काफी महंगे होते हैं ताकि यूजर का डेटा और उनकी सेफ्टी बरकरार रहे। क्या होगा जब आपको ये पता चले कि आप अपने एपल आईडी अकाउंट से परमानेंट लॉक हो गए हैं
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स iPhone यूजर को एपल अकाउंट से लॉगआउट करने के लिये रिकवरी की (Recovery key) फीचर का फायदा उठा रहे हैं
रिकवरी की ऑप्शन का स्कैमर कर रहे गलत इस्तेमाल
एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि एक यूजर का iPhone 14 Pro चोरों ने शिकागो बार में चुरा लिया था। स्कैमर्स ने बैंक अकाउंट खाली करने के लिये चोरों ने एपल आईडी पासवर्ड को बदल दिया था
चोरों ने फोन में रिकवरी की ऑप्शन को इनेबल कर दिया जिससे उसका अकाउंट लॉगआउट हो गया। रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि आईफोन का पासकोड पता होने पर चोर, एपल यूजर्स की एपल आईडी का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।www.ristenate.com
Apple ID पासवर्ड हो सकता है परमानेंट लॉक
आपको बता दें कि Recovery key के बिना आईफोन यूजर्स अपने एपल अकाउंट को वापस एक्सेस नहीं कर सकते हैं। यूजर का पासकोड और एपल आईडी (Apple ID) पासवर्ड चोरों के हाथ लगने से एक और खतरा है। इस फीचर का इस्तेमाल करके लोगों का डेटा चुराया जा सकता है। उनके Apple Pay से पैसों को चुराया जा सकता है। एपल की वेबसाइट में कहा गया है कि आईफोन और रिकवरी की के खो जाने पर यूजर को उनके अकाउंट से परमानेंट लॉक किया जा सकता
ये है बचने का तरीका
iPhone में कस्टम अल्फानूमेरिक कोड का करें इस्तेमाल
यदि आपके iPhone इस बायोमेट्रिक फीचर के को सपोर्ट करता है तो आप फेस आईडी या टच आईडी को एक्टिव कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपना पासकोड डालने की जरूरत खत्म हो जाएगी। हालांकि, यदि आपको पासकोड का इस्तेमाल करना है, तो आप एक अल्फानूमेरिक चुनें। अल्फानूमेरिक कोड को तोडना चोरों के लिए काफी मुश्किल होता है क्योंकि ये नंबर्स और अक्षरों को मिलकर बनाये जाते हैं
लॉक स्क्रीन से कंट्रोल सेंटर एक्सेस करें बंद
लॉक स्क्रीन पर कंट्रोल सेंटर एक्सेस को बंद करके आप चोरों को Airplane mode मोड पर टॉगल करने से दूर रख सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि कंट्रोल सेंटर एक्सेस डिसेबल के साथ, आप चोर की हरकतों को ट्रैक कर सकते हैं, साथ ही अपने आईफोन का पता लगा सकते हैं।
रिकवर कॉन्टैक्ट जरूर जोड़ें
Apple आपको रिकवरी कॉन्टैक्ट डिटेल जोड़ने का ऑप्शन देता है। आप इसमें एक विश्वसनीय दोस्त या परिवार के सदस्य को जोड़ सकते हैं। आप उनके डिवाइस से खोए हुए आईफोन के लिए रिकवरी कोड रिसीव कर सकते हैं।


