Tech Roundup: Meta के नए AI टूल से लेकर Google Image में मिले इस खास फीचर तक, पढ़ें बड़ी खबरें

tech-roundup-google-image-new-features-meta-ai-tool-lava-agni-2-5g-smartphone-launch-date-confirm

Tech Roundup: Meta के नए AI टूल से लेकर Google Image में मिले इस खास फीचर तक, पढ़ें बड़ी खबरें
tech-roundup-google-image-new-features-meta-ai-tool-lava-agni-2-5g-smartphone-launch-date-confirm

Tech News Round Up For Today पूरे दिनभर में की टेक की बड़ी खबरें आती हैं। कोई बड़ी खबर आपके हाथ से छूट न जाये इसके लिये हम न्यूज राउंड अप पेश करते हैं। आप सिर्फ एक आर्टिकल में टेक की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

AI की रेस में Meta ने मारी एंट्री

Meta ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा विज्ञापनदाताओं तक पहुंचने के लिए मेटा ने एक नया टूल बनाया है, जिसकी मदद से सॉफ्टवेयर कोड, पुराने डेटा पर बेस्ड नया कंटेंट जैसी चीजों को आसानी से बनाया जा सकता है। कंपनी अपने नए टूल को AI Sandbox नाम दिया है

सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया नया फूड डिलीवरी ऐप Waayu

एंटरटेनमेंट जगत के जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने फूड डिलीवरी ऐप को लॉ़न्च किया है, जिसे वायु नाम दिया गया है। यह स्विगी या जोमैटो से सस्ता हो सकता है। बता दें कि ये सेवा केवल मुम्बई वालों के लिए है। ये ऐप दावा करता है कि यह स्विगी या जोमैटो जैसे एग्रीगेटर्स की तुलना में 15% से 20% कम खर्चीला होगा।www.ristenate.com

Google Image पर मिला नया फीचर

अगर आप सोशल मीडिया पर फेक इमेज से परेशान हो गए हैं तो अब ये बहुत जल्द खत्म होने वाला है। गूगल बहुत जल्द इमेज सर्च में एक नया टूल्स जोड़ने वाला है जिसकी मदद से फेक इमेज को पहचाना जा सकेगा। Google इस गर्मी में 'About this image' नाम एक नया टूल शुरू कर रहा है। 

Netflix की कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी में सरकार

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भारत में टैक्स लगाने का सामना करना पड़ सकता है। Netflix की भारत में होने वाली कमाई पर सरकार टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार देश में स्ट्रीमिंग सेवाओं से अर्जित नेटफ्लिक्स की आय पर टैक्स लगाने की मांग कर रही है।

Lava Agni 2 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा बहुत जल्द इंडियन मार्केट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G को लॉन्च करने वाली है। लावा अग्नि 2 भारत में 16 मई को लॉन्च होगा और इसमें कवर्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।