रिलेशनशिप से निकलना या वापिस लौटना:ब्रेकअप और पैचअप का असर आपके टूटे दिल का दर्द और दिमागी मर्ज न बन जाए
the-effect-of-breakup-and-patchup-should-not-become-the-pain-of-your-broken-heart-and-brain-merge
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की गिनती सफल जोड़ियों में होती है। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन इस सफल रिश्ते के पहले दोनों का एक बार ब्रेकअप हो चुका था। फिर दोनों ने आपसी मसले को सुलझाया और वापस डेट करना शुरू किया।
अनुष्का और विराट के इस ब्रेकअप-पैचअप के लिए एक टर्म यूज होता है- ‘ब्रेकअप एंड मेकअप।’ अनुष्का की ही फिल्म का एक गाना भी है- ‘दिल पर पत्थर रखकर मैंने मेकअप कर लिया, मेरे सैंया जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया…’ इस गाने में मेकअप का मतलब सजना-संवरना है, लेकिन इस टर्म में इस्तेमाल हुए ‘मेकअप’ का एक और अर्थ है- रिश्ता टूटने के बाद वापिस उसी रिश्ते में लौटना।www.tourfacility.com
‘ब्रेकअप एंड मेकअप’ इस टर्म के दो मायने होते हैं, रिश्ता टूटने के बाद आगे बढ़ गए। आपने मूव ऑन करके ‘मेकअप’ किया यानी बैठकर रोने-बिसूरने के बजाए आप अपने आप पर ध्यान देने लगे। आपकी सोच बदली और आप अच्छा महसूस करने लगे। दूसरा मतलब है कि आपको रिश्ते से निकलकर अहसास हुआ कि रिश्ता इतना बुरा भी नहीं था। आपको पार्टनर की वैल्यू समझ आने लगती है और आप वापिस उसी रिश्ते में लौटते हैं।
लेकिन हर रिलेशनशिप में ‘ऑन-ऑफ’ के नतीजे जरूरी नहीं कि विराट-अनुष्का की लव स्टोरी जैसे हों। अभी कुछ दिन पहले ही वैलेंटाइंस डे गुजरा है, इस दौरान कई रिश्ते नए लेवल पर पहुंचते हैं तो कई लोग अपने रास्ते अलग कर लेते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के लिए खुद को तैयार करना, उस मुश्किल समय से निपटना आना चाहिए। या वापिस उसी रिलेशनशिप में किस नई अंडरस्टैंडिंग के साथ लौटना है, यह भी आपके अंदर क्लियर होना चाहिए।
ब्रेकअप के बाद उस रिश्ते में लौटना कितना सही?
वुमन क्राइम पर रिसर्च कर चुके दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ताराशंकर कहते हैं कि जब दो लोग एक रिश्ते में जुड़ते हैं तो सिर्फ प्यार ही नहीं होता। प्यार के अलावा केयर, एडजस्टमेंट और लड़ाइयां भी बहुत होती हैं। कई बार ब्रेकअप का कारण बहुत बड़ा होता है तो कभी छोटी-छोटी बातें भी ब्रेकअप की वजह बन जाती हैं। ये वो वक्त होता है, जब आपको अपने ही फैसले पर या तो शक होता है या अफसोस होने लगता है। आपका मतभेद पार्टनर से इतना नहीं होता, जितना आपके खुद के अंदर चल रही गुत्थमगुथा से होता है।
ताराशंकर कहते हैं कि ब्रेकअप या मेकअप दोनों ही नॉर्मल बातें हैं। इसमें हमें सही-गलत के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। रिलेशनशिप में रहने के बाद दो लोग एक-दूसरे की सारी अच्छी-बुरी बातें जान चुके होते हैं। उन्हें पता होता है किन-किन बातों पर समझौता हो सकता है और किन पर नहीं। दूर होने पर जब व्यक्ति को इस बात का एहसास होता है तो वो मेकअप करने की कोशिश करता है। अपनी मजबूरी की वजह से रिश्ते में लौटना प्यार का आधार नहीं होता। अगर नफा-नुकसान के नापतोल के बाद रिश्ते में वापिस आना गलत है।
ऐसे में लोग वापस ‘एक्स’ को इसलिए चुनते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जिसे उन्होंने छोड़ा है वो सही व्यक्ति था। उनका खुद का फैसला गलत था। इसे ही ‘मेकअप’ कहते हैं। मेकअप करने से पहले कुछ सवालों के जवाब खुद से मांगें। आप ‘क्यों’ और ‘क्या’ जैसे सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश करें। साथ ही यह भी सोचें कि क्या उसी व्यक्ति से वापिस जुड़ना और रिश्ते को सही दिशा में ले जाना आपके लिए कितना आसान होगा?
Naresh Chouhan 

