बिजली कंपनी के तीन इंजीनियर, एक दलाल रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार:प्रसारण निगम में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए रिश्वत, पकड़े गए इंजीनियरों के ठिकानाें पर एसीबी छापे
राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम में पदोन्नत हुए अधिकारियों को मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने के बदले दलाल के जरिए रिश्वत लेने वाले XEN को ACB ने 1.25 लाख रुपए लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद ACB की उदयपुर टीम ने पोस्टिंग के लिए रिश्वत देने वाले XEN और मध्यस्थता कराने वाले JEN को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी XEN राजस्थान विधुत प्रसारण निगम कुंज बिहारी गुप्ता श्योपुर रोड प्रताप नगर, दलाल ठेकेदार कल्पन व्यास भीलवाड़ा के सुभाष नगर, एक्सईएन उदयपुर जीनन जैन व जेईएन विपिन कुमार चौहान उदयपुर के रहने वाले है।एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि करीब एक माह पहले शिकायत मिली कि राजस्थान राज्य विधुत प्रसारण निगम में डायरेक्टर ऑपरेशन के टेक्नीकल असिस्टेंट एक्सईएन कुंज बिहारी गुप्ता निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को पोस्टिंग दिलाने के बदले भारी रिश्वत वसूल रहा है। उक्त सूचना के बाद तकनीकी टीम ने सूचनाएं एकत्रित करके जांच की तो सामने आया कि एक्सईएन कुंज बिहारी गुप्ता ने उदयपुर में तैनात एईएन जीनन जैन का प्रमोशन होकर एक्सईएन बनने के बाद उसे उदयपुर ही पोस्टिंग दिलाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका और बाकी सवा लाख रुपए मंगलवार को देना तय हुआ है। इसके लिए जेईएन विपिन कुमार व भीलवाड़ा की गीतांजलि इलेक्ट्रॉनिक्स का मालिक ठेकेदार कुंज बिहारी के लिए दलाली कर रहा है।
मंगलवार को एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीमें सुबह करीब 11 बजे ही कार्रवाई करने के लिए जनपथ स्थित विधुत भवन के पास पहुंच गई। जहां पर दोपहर में करीब 1 बजे दलाल कल्पन व्यास कार लेकर पहुंचा। जिसने विधुत भवन के सामने रोड के दूसरी तरफ खड़ी करके अंदर बैठ गया। कुछ देर बाद ही एक्सईएन कुंज बिहार गुप्ता बाहर आए और सीधा दलाल की कार में जा कर बैठा। जहां से रिश्वत लेकर जैसे ही नीचे उतरा तो एसीबी ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई की सूचना के बाद उदयपुर एसीबी की टीमें भी विधुत विभाग के ऑफिस में पहुंची। जहां से ठेकेदार व एक्सईएन जीनन के बीच मध्यस्थ कराने वाले जेईएन विपिन कुमार चौहान को पकड़ा। उस वक्त एक्सईएन जीनन किसी काम से बाहर गए हुए थे। करीब शाम साढ़े 6 बजे जैसे ही वह ऑफिस लौटे तो एसीबी ने पकड़ लिया।
Naresh Chouhan 

