Summer Honeymoon Destinations: गर्मियों में हो रही है शादी, तो हनीमून के लिए इन जगहों का बना सकते हैं प्लान
travel-tourism-summer-honeymoon-destinations-india-best-honeymoon-destinations-in-may-or-june
Summer Honeymoon Destinations मई या जून के महीने में हो रही है शादी तो हनीमून के लिए किन जगहों पर जाएं इसकी कर रहे हैं प्लानिंग तो एक नजर डालें इन डेस्टिनेशंस पर जो हैं हर तरह से परफेक्ट।
Summer Honeymoon Destinations: शादियों का सीज़न शुरू हो चुका है। वेडिंग डेट फिक्स होते ही बाकी कामों जितना ही जरूरी हो गया है आजकल कपल्स का हनीमून प्लान। जिसकी प्लानिंग महीने भर पहले से शुरू हो जाती है। तो अगर आपने अभी तक अपना हनीमून ट्रप प्लान नहीं किया है, तो अभी भी टाइम नहीं हुआ है वेस्ट। आज हम आपको भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों में घूमना है बेस्ट। इस दौरान यहां का मौसम कंफर्टेबल होता है जब आप और आपका पार्टनर, क्वॉलिटी टाइम बिताने के साथ ही और दूसरी चीज़ों का भी ले सकते हैं मजा।
औली, उत्तराखंड
उत्तराखंड में वैसी कई जगहें हैं जो मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट हैं, लेकिन औली की बात ही अलग है। गर्मियों में यहां की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। पार्टनर के साथ यहां आकर आप स्कीइंग से लेकर, ट्रैकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक जैसी कई एक्टविटीज को एंजॉय करते हुए क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। www.gowengo.com
लद्दाख
अगर आपको भी ऐसा लगता है कि लद्दाख सोलो और ग्रूप ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं। ये जगह हनीमून कपल्स के लिए भी बेहद शानदार जगह है। जगह बदलते ही रंग बदलती घाटियां, झीलें, पहाड़ और बौद्ध मठ की खूबसूरती जो यहां देखने को मिलेगा वो शायद कहीं और नहीं। मई और जून का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
हनीमून डेस्टिनेशनंस की लिस्ट में कश्मीर का नाम जरूर शामिल होता है। यहां का गुलमर्ग तो बहुत ही रोमांटिक जगह है। खूबसूरत वादियां, हरे-भरे बागान और फ्लोटिंग रिजॉर्ट्स में पार्टनर के साथ रूकने का एक्सपीरियंस ही अलग होता है।
कुर्ग
हनीमून के लिए कर्नाटक का कुर्ग भी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आकर आप नेचर की खूबसूरती को करीब से देख और महसूस कर सकते हैं और यहां के हरे-भरे नजारे और शांत-ठंडा वातावरण आपके ट्रिप को यादगार बनाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं।
सिक्किम
सिक्किम घूमने का भी असली मजा गर्मियों में ही है। जब यहां की खूबसूरत झीलों और वादियों को करीब से निहारने का मौका मिलता है। ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो यहां उसका भी मौका मिलेगा।


