नरेंद्र मोदी स्टेडियम धोनी...धोनी से गूंजा:तुषार देशपांडे बने IPL के पहले इम्पैक्ट प्लेयर, कैच लेने में विलियमसन घायल;
tushar-deshpandey-ipl-impact-player-msd-crowd-support-gaikwad-wicket-williamson-injured
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शुक्रवार को आगाज हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मैच के दौरान IPL में तीन चीजें पहली बार हुई। पहला इम्पैक्ट प्लेयर लाए गए। साथ ही नो बाॅल और वाइड बाॅल के लिए रिव्यू भी लिया गया।
टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया
इसके अलावा मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले जो कि चर्चा में है। मैच में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग के लिए क्रीज पर आते ही स्टेडियम में 'धोनी...धोनी' गूंज उठा। ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई। केन विलियमसन कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए और CSK के तुषार देशपांडे IPL इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे...
तुषार देशपांडे IPL के पहले इम्पैक्ट प्लेयर
पहली पारी खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया। वह IPL के पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने और उन्होंने बैटर अंबाती रायुडू को रिप्लेस किया। तुषार ने 3.2 ओवर में 51 रन दिए और एक ही विकेट ले सके।
वहीं गुजरात ने इंजर्ड केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया। उन्होंने 17 बॉल पर 22 रन बनाए। सुदर्शन के विकेट के वक्त गुजरात का स्कोर 90/2 था और टीम को 66 बॉल में 89 रन की जरूरत थी। राहुल तेवतिया और राशिद खान की नाबाद पारियों से गुजरात ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया। तेवतिया ने विनिंग शॉट लगाया।


