इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं? इन 5 बड़े नुकसान को दे रहे हैं दावत, हो जाएं सतर्क

two-wheeler-what-is-the-disadvantage-of-overcharging-an-electric-two-wheeler

May 6, 2023 - 08:47
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं? इन 5 बड़े नुकसान को दे रहे हैं दावत, हो जाएं सतर्क
two-wheeler-what-is-the-disadvantage-of-overcharging-an-electric-two-wheeler

अगर आप ईवी की बैटरी को ओवरचार्ज करते हैं तो इसकी सेल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बैटरी के चार्ज रखने की उनकी क्षमता कम हो जाती है। इसकी वजह से वाहन की गति शक्ति और रेंज प्रभावित होती है।

आंकड़ो की बात की जाए तो देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ते ईंधन के दाम और प्रदूषण के चलते सरकार भी ईवी अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। लोग पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों को छोड़कर ईवी की ओर शिफ्ट तो होना चाह रहे हैं लेकिन उनके सामने कई समस्याएं भी हैं।www.keymyhome.com

इनमें से सबसे बड़ा उदाहरण है वाहन को चार्ज करने का सही तरीका क्या है या फिर यूं कहें कि आपकी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर की बैटरी ओवरचार्ज हो जाती है तो क्या करें। अपने इस लेख में इससे ही संबंधित बात करने वाले हैं। आइए जान लेते हैं कि अगर हम अपनी इलेक्ट्रिक बाइक या फिर स्कूटर को ओवरचार्ज करते हैं तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं

बैटरी को होगा नुकसान

अगर आप ईवी की बैटरी को ओवरचार्ज करते हैं तो इसकी सेल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बैटरी के चार्ज रखने की उनकी क्षमता कम हो जाती है। जब एक बैटरी को अत्यधिक चार्ज किया जाता है, तो इसकी सेल ज्यादा गर्मी उत्पन्न करती हैं जिससे अपरिवर्तनीय नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से समय के साथ बैटरी का परफॉरमेंस कम हो जाएगा और यह पहले की तरह लंबे समय तक चार्ज नहीं रह पाएगी।

सुरक्षा का खतरा

ओवरचार्जिंग से सुरक्षा संबंधी खतरा भी हो सकता है, क्योंकि इससे बैटरी फट सकती है या इसमें आग लग सकती है। अधिक चार्ज होने पर लिथियम-आयन बैटरी में विशेष रूप से गर्म होने और आग पकड़ने की संभावना होती है। इस वजह से राइडर को गंभीर चोट भी लग सकती है और बाइक को नुकसान हो सकता है।

बैटरी लाइफ में कमी

ओवरचार्जिंग बैटरी के जीवन काल को कम कर सकती है। इसकी वजह से बैटरी की चार्जिंग साइकिल खराब हो जाती है और फिर आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई बार हम लोग इस लापरवाही को दोहराते रहते हैं और बाद में वाहन निर्माता कंपनी को अपनी इस गलती का दोषी ठहराते हैं।

परफॉरमेंस में कमी

बैटरी की ओवरचार्जिंग से बाइक का प्रदर्शन भीा प्रभावित होता है। इसकी वजह से वाहन की गति, शक्ति और रेंज प्रभावित होती है। बाइक पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी और फिर राइडर को बैटरी अधिक बार चार्ज करनी पड़ सकती है।