UPESSC PGT, एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लाखों आवेदन:8वीं, 10वीं पास योग्यता, इंजीनियर, पीएचडी होल्डर्स ने किया अप्लाई

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की PGT भर्ती में 2,607 पदों के लिए करीब 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। इस तरह एक पद पर 160 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। हालांकि पिछली भर्ती के मुकाबले इस बार पदों की संख्या चार गुना से ज्यादा है। इसके बावजूद आवेदनों की संख्या कम है। आयोग की PGT भर्ती का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके तहत बॉयज स्कूल के लिए 2,329 वहीं गर्ल्स स्कूल के लिए 278 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 थी। परीक्षा का आयोजन 15 - 16 दिसंबर को किया जाएगा। इस साल PGT भर्ती चार साल के बाद आयोजित की जा रही है। बीएड की डिग्री ने कम की आवेदकों की संख्या आवेदनों में कमी की सबसे बड़ी वजह बीएड की अनिवार्यता मानी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहली बार PGT भर्ती के लिए बीएड को जरूरी किया है। इससे पहले 2022 तक की भर्ती में संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते थे। इस नियम का कई उम्मीदवारों ने विरोध भी किया था। इंजीनियर, पीएचडी होल्डर्स ने किया आवेदन इन आवेदकों में सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन 10वीं पास है। जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। सरकारी नौकरी के प्रति लोगों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन पदों के लिए आवेदन करने वालों में पीएचडी और इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर्स भी शामिल हैं। इसकी वजह युवाओं द्वारा सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देना और इस नौकरी से मिलने वाली सैलरी व अन्य सुविधाएं हैं। यह परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 9.76 लाख आवेदन आए हैं। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान के तहत 7,500 पद भरे जाएंगे। इनमें 6,800 पद GD (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद SAF के शामिल हैं। यूपी पीजीटी भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लिंक एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वेबसाइट लिंक ------------------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़े

Nov 25, 2026 - 21:56