Rajasthan: खेत में बिजली चोरी करते पकड़े गए ग्रामीणों ने टीम पर बोला हमला, सरकारी वाहन तोड़े, पांच कर्मी घायल
राजगढ़ के धमरेड गांव में विद्युत चोरी पकड़ने गए विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल पर ग्रामीणों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में पांच कर्मी समेत आधा दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
धमरेड गांव के आसपास कृषि कनेक्शनों की जांच के लिए पहुंची विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में अपनी जान बचाकर टीम के सदस्यों को वहां से भागना पड़ा। मामला तब का है जब टीम ने यहां कुछ लोगों को ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इस पर ग्रामीण भड़क गए और टीम पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। हादसे में पांच कार्मिक घायल हो गए। आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
धमरेड गांव के अनावडा मार्ग के मध्य स्थित छत्तरी का बास में सुबह टीम के सदस्य विद्युत चोरी की जांच के लिए पहुंचे। यहां कुछ लोग अवैध हस्त निर्मित डिम्मा (ट्रांसफार्मर) एवं कैपेसिटी लगाकर विद्युत की चोरी करते पाए गए। विद्युत चोरी के उपयोग में लाए जा रहे हस्त निर्मित चार डिम्मा कैपेसिटर को टीम ने जब्त किया। इसकी फोटोग्राफी की गई तथा ऑनलाइन वीसीआर भरते समय वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद वहां उपस्थित रामोतार यादव पुत्र भौरेलाल, शिवलाल यादव पुत्र भौरेलाल यादव, नत्थूराम यादव पुत्र कन्हैयालाल, श्रीराम यादव पुत्र भौरेलाल सहित करीब 20-25 लोगों ने सतर्कता टीम पर मारपीट कर विजिलेंस की गाड़ियों पर पत्थराव एवं डंडों से तोड़फोड़ कर दी। जिससे विद्युत वितरण निगम के सतर्कता दल के सहायक अभियंता डीपी गुप्ता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया तथा अन्य कर्मचारियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। पथराव कर आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
ग्रामीणों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि राजगढ़ अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार शर्मा ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि संयुक्त
राजगढ़ खण्ड की सतर्कता टीम को सुबह पांच बजे धमरेड के अनावडा स्थित छत्तरी का बास में नत्थूराम यादव पुत्र कन्हैयालाल, रघुवीर सिंह यादव पुत्र सोन्याराम, नत्थू सिंह, कैलाश पुत्र कन्हैयालाल यादव के यहां कृषि कनेक्शनों की जांच में अवैध रूप से विद्युत चोरी करते पाए गए। उक्त लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, निगम कर्मियों के साथ मारपीट एवं निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला नत्थूराम यादव, रघुवीर सिंह, कैलाश, रामोतार यादव, शिवलाल यादव, श्रीराम यादव सहित अन्य लोगों के विरूद्ध दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Naresh Chouhan 

