'उमरान मलिक ने कहा था मेरे ओवर में तीन छक्के मारेगा..लेकिन', भारतीय स्पिनर ने उड़ाया गेंदबाज का मजाक

watch-video-umran-malik-said-hell-smash-me-for-3-sixes-yuzvendra-chahal-pulls-india-teammates-leg

'उमरान मलिक ने कहा था मेरे ओवर में तीन छक्के मारेगा..लेकिन', भारतीय स्पिनर ने उड़ाया गेंदबाज का मजाक
watch-video-umran-malik-said-hell-smash-me-for-3-sixes-yuzvendra-chahal-pulls-india-teammates-leg

Umran Malik Yuzvendra Chahal: राजस्थान रॉयल्स (RR vs SRH) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में रॉयल्स को 72 रनों से शानदार जीत मिली थी. मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 4 विकेट लिए थे. इस मैच में चहल 5 विकेट ले सकते थे लेकिन उनकी गेंद पर उमरान मलिक (Umran Malik) ने सावधानी से खेली और चहल को पंजा बनाने से रोक दिया.

बता दें कि चहल ने इस मैच में 4 विकेट लिए थे तो वहीं जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में 22 गेंद पर 54 रन की पारी खेली थी. यही कारण था कि बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. बता दें कि मैच में उमरान मलिक ने देवदत्त पडिकक्ल को 149.2 kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेंककर बोल्ड कर दिया था. मैच में मलिक केवल 1 ही विकेट ले पाए थे लेकिन बल्लेबाजी करने के क्रम में उन्होंने 8 गेंद पर 19 रन की पारी खेली थी. जिसमें 2 छक्के भी लगाए थे. अब्दुल समद के साथ मिलकर उमरान ने आखिरी ओवर में 23 रन बनाए थे जिसने फैन्स को झूमने का मौका दिया था. 

वहीं, राजस्थान की बात करें तो यह टीम अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स ने 5 रन से हार गई. पंजाब के बल्लेबाज शिखर धवन ने 5 अप्रैल को खेले गए मैच में धमाका किया और 86 रन की पारी खेली था. राजस्थान ने अबतक 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में हार और एक में जीत हासिल हुई है. वहीं, पंजाब अपने दोनों मैच जीत चुका है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मैच 7 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ खेलने वाली है.