अब नौकरी लगते ही घर का ट्रेंड:सर्वेः 35 की उम्र से पहले 74% जेन-जी बन रहे मकान मालिक

पैसा जमा करो... फिर घर खरीदो। कम से कम डाउनपेमेंट जितनी रकम तो हो। आम भारतीय परिवारों की ये सोच अब पुरानी हो रही है। अब ट्रेंड शुरू हुआ है- नौकरी लगते ही घर खरीद लो। देश में बिकने वाले 74% घर 35 वर्ष से कम उम्र वाले खरीद रहे हैं। इनमें भी 32% खरीदार 25 साल से छोटे हैं। घर खरीदने वालों की औसत आयु महज 6 साल के अंदर 38 से घटकर 34 साल रह गई। ये बातें होम लोन एग्रीगेशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म बेसिक होम लोन के सर्वे ‘घर का सपना कैसे पूरा करता है भारत’ में सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, अपने घर की चाह इतनी गहरी है कि उच्च आय वर्ग सालाना कमाई में से 50% तक ईएमआई भरने को तैयार है। डिजिटल प्लेटफाॅर्म के जरिए हो रही तेज प्रोसेसिंग नई उम्र के खरीदारों को लुभाती है। हालांकि, ये उसी वित्तीय संस्था से लोन लेने पर जोर देते हैं, जो कम से कम 50 साल पुरानी और विश्वसनीय हो। सर्वे अलग-अलग उम्र और आय वर्ग के 23 हजार लोगों पर किया गया। इनमें से 31% की सालाना आय 50 लाख से ज्यादा थी। 32% घरों के खरीदार 25 साल तक की उम्र के, 76% लोगों को झूठे वादों से समस्या है 47% ग्रामीणों ने पेपरवर्क को लोन की राह में समस्या माना, मेट्रो शहरों में आंकड़ा 45% रहा 74% होम लोन के ग्राहक 11 से 20 लाख रुपए तक के आय वर्ग से संबंधित थे 76% लोगों ने ज्यादा दस्तावेज की मांग और झूठे वादों को होम लोन की राह में बड़ी समस्या माना
घर खरीदने में जेन-जी कम मानते हैं दोस्तों की सलाह 21-24 वर्ष आयुवर्ग में 9% ही दोस्तों के कहने पर होम लोन लेते हैं। 50-60 आयु में सर्वाधिक 14% दोस्तों की राय पर मकान लेते हैं। 60+ की श्रेणी में 11% लोग घर खरीदने में दोस्तों से सलाह लेते हैं।
इनके अलावा, 5 लाख तक वाले 29%, 5 से 10 लाख के 20% , 11 से 20 लाख के 7%, 21 से 35 लाख के 4% और 36 से 40 लाख तक आमदनी वाले 9% उत्तरदाता शामिल थे। इनमें 91% पुरूष व 9% महिलाएं थी। महिलाओं की घर खरीदने में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने 2024 में शीर्ष शहरों मे्ं 1.29 लाख आवासीय लेनदेन किए। यह उन शहरों में हुए कुल सौदों का 14% था।
कम आय वाले आमदनी की 25% ईएमआई को तैयार 5 लाख तक आय वाले आमदनी का 25% हिस्सा ईएमआई में देने को तैयार हैं। 11 से 40 लाख तक आय वाले 40% ईएमआई को तैयार थे। इससे ऊपर वाले 50% हिस्से से ईएमआई भरकर घर खरीदना चाहते हैं।

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com