एसआई भर्ती री-एग्जाम- 2021, दो तिहाई शिकायतों का निस्तारण:30 मई लास्ट डेट; अब तक 1.10 लाख कैंडिडेट्स कर चुके हैं आवेदन एडिट

सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा में सम्मिलित 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में एन्ट्री अपडेट एवं एडिट करने में आ रही समस्याओं से संबंधित दो तिहाई से अधिक शिकायतों का समाधान कर दिया है। साथ ही वर्ष-2021 में पूर्व आयोजित सब इंस्पेक्टर पुलिस परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत न्यायिक आदेशों के क्रम में आयोग द्वारा एडिट ऑप्शन दिया गया है और अधिकांश अभ्यर्थियों को एसएमएस भी भेजे जा चुके हैं। शेष अभ्यर्थियों द्वारा उनकी याचिका में स्वयं के नाम एवं पिता के नाम के संबंध में जो सूचना कोर्ट रिट में दी गई है, वह सूचना अभ्यर्थी के एसआई एग्जाम,2021 के आवेदन में भरी गई सूचना से भिन्न पाए जाने के कारण उनका डाटा मैच एवं फेच नहीं हो पा रहा है। अतः न्यायालय से आदेश प्राप्त ऐसे अभ्यर्थी जिनका अब तक एडिट का ऑप्शन नहीं खुला है, उनको सूचित किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित स्वयं का नाम, पिता का नाम सहित ,रिट संख्या, आदेश दिनांक एवं उक्त भर्ती के लिए आवेदन संख्या एवं रोल नंबर से आयोग को अवगत करावे, ताकि आयोग द्वारा उनकी पहचान को स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर सके। अब तक आयोग में एक लाख दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा भर्ती परीक्षा 2021 में किए गए अपने आवेदन पत्र को एडिट कर अपने फॉर्म सबमिट कर दिए गए हैं। 30 मई तक फॉर्म एडिट कर सबमिट कर दें । यदि फॉर्म एडिट करने में किसी अभ्यर्थी को कोई तकनीकी असुविधा हो रही है तो आरपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैल्प डॉक्यूमेंट की सहायता ले सकते हैं। साथ ही पूर्व एसएसओ आईडी या एप्लीकेशन इत्यादि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध सूची से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में सभी एलिजिबल अभ्यर्थियों को मैसेज भी पूर्व में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा यदि अभ्यर्थियों को शिकायत या कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो केवल और केवल आरपीएससी के गिरवांस पोर्टल पर ही अपनी ग्रीवेंस दर्ज करावे, ताकि उनका समाधान समयबद्ध सीमा में किया जा सके। ऐसे प्रकरणों में आयोग को मेल भेजने के स्थान पर आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल का उपयोग करें ताकि त्वरित एवं सटीक निस्तारण हो सके। RPSC ने सहायक अभियोजन-अधिकारी के 371 पदों पर निकाली वैकेंसी 8 जून से 7 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन; जानिए- फार्म भरने के लिए क्या हैं जरूरी योग्यताएं अजमेर। आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। इसके बाद इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com