नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार कीर्तन में बैठी बालिका को बहला कर ले गए थे आरोपी, सुनसान जगह पर रेप, दूसरा आरोपी पकड़ से दूर
भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में दो लोगों ने एक नाबालिग का अपहरण उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी खेड़ली का रहने वाला है और दूसरा आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
मामला 25 अक्टूबर का है पीड़िता के गांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम था जहां 14 साल की नाबालिग गई हुई थी। वहां पर एक पिंटू जोगी नाम का व्यक्ति भी था। वह जोगी खेड़ली का रहने वाला है। पिंटू ने कार्यक्रम में बच्ची से बात की और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिंटू के साथ उसका एक साथी निर्भय सिंह भी था। दोनों लोग नाबालिग को किसी सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया।
घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी घटना बताई। जिसके बाद 26 अक्टूबर को नाबालिग के परिजनों ने भुसावर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के 2 दिन के अंदर ही एक आरोपी निर्भय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दूसरे आरोपी पिंटू की तलाश जारी है।


