सोना-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी! अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड ने बदली चाल, जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव
newslight
MCX पर सोना-चांदी में आई मजबूती
सोमवार सुबह MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 1.71% की बढ़त के साथ 1,53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी वायदा भी 0.94% चढ़कर 2,53,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से बाजार में अनिश्चितता कम हुई है, लेकिन निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
- मुंबई: ₹1,53,240 प्रति 10 ग्राम
- नई दिल्ली: ₹1,52,980 प्रति 10 ग्राम
- बेंगलुरु: ₹1,53,360 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: ₹1,53,040 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद: ₹1,53,410 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹1,53,690 प्रति 10 ग्राम
चांदी ने भी दिखाई चमक
चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। मुंबई में 999 फाइन चांदी का भाव ₹2,53,030 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि दिल्ली में यह ₹2,52,590 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक ₹2,53,760 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
शांति समझौते का असर तेल बाजार पर
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबर का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया। ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 4% तक गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार में भी तूफानी तेजी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,126.36 अंक यानी 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 76,654.31 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 339.25 अंक यानी 1.44 फीसदी चढ़कर 23,962.15 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 24,000 के अहम स्तर को भी फिर से छू लिया, जिससे निवेशकों का उत्साह और बढ़ गया।
Kumkum sharma 

