बाड़मेर: सेना भर्ती की तैयारी के लिए शहर में खर्चा अधिक, युवक ने गांव में बनाया देसी जिम
बाड़मेर / चौहटन: क्षेत्र के रतासर गांव निवासी युवकों ने सेना व पुलिस की तैयारी के लिए गांव में ही जिम तैयार कर ली है। वर्तमान में इस जिम में करीब बीस युवक रोजाना अभ्यास के लिए पहुंचते है। युवाओं ने जिम के सारे इक्यूपमेंट देशी तरीके से तैयार किया। खुले आसमान तले इस जिम में युवा लंबी कूद, डम्बल, हाई जम्प, पुश अप सहित अन्य एक्सरसाइज करते नजर आ रहे है।
अजमेर: दो साल से धूल फांक रहा है 3 करोड़ की लागत से बना कॉलेज भवन (यह भी पढ़ें)
इस जिम को बनाने में करीब एक माह का समय लगा। इसके लिए शिक्षकों व ग्रामीणों ने उन्हें प्रेरित किया। इसको बनाने में लोहे के पाइप, सिमेंट से तैयार डम्बल्स, टायर व पत्थरों का उपयोग किया गया है। सिमेंट मसाले से निश्चित नाप में डम्बल तैयार किए और बल्लियों व चीणों से पुश अप के लिए जगह तैयार की गई है।


