अजमेर: दो साल से धूल फांक रहा है 3 करोड़ की लागत से बना कॉलेज भवन
अजमेर: पुष्कर स्थित सावित्री पहाड़ी की तलहटी में तीन करोड़ की लागत से निर्मित गवर्नमेंट कॉलेज का भवन चार दीवारी के अभाव में बीते दो साल से धूल फांक रहा है। भवन की खिड़की व दरवाजों के शीशे असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिए है तथा भवन से कई बेशकीमती सामान गायब हो गए हैं। दो साल पूर्व खरेखड़ी मार्ग पर तीन करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कॉलेज भवन का निर्माण कराया था। भवन में बिजली-पानी की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।
जयपुर: सीएम दफ्तर-आवास के 10 कर्मी भी पॉजिटिव, 1345 नए संक्रमित मिले (यह भी पढ़ें)
कॉलेज की सुरक्षा के लिए बनने वाली चार दीवारी का निर्माण दो साल से ठंडे बस्ते में है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे चारदीवारी का निर्माण नहीं हाेने तक कब्जा नहीं ले सकते। निर्माण विभाग केे एक्सईएन मनोज जैन का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार पत्र लिखने के बावजूद चारदीवारी के लिए ले-आउट उपलब्ध नहीं मिला।


