गुजरात यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन में नकली नोटों की बारिश:NSUI का विरोध, पूर्व VC पर 9.84 लाख बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर का आरोप

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और कांग्रेस नेता ने गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति के खिलाफ 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसे लेकर 25 अगस्त 2026 को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता पर पैसों की गडबड़ी का था। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 100, 200 और 500 रुपए के नकली नोट वीसी ऑफिस में उछाले। वीडियो में ऑफिस और टेबल पर नकली नोट बिखरे नजर आए। आरोपों के मुताबिक मामला प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत गुजरात यूनिवर्सिटी को मिली करीब 40 करोड़ की ग्रांट से जुड़ा है। लाखों का घपला करने का आरोप NSUI का आरोप है कि 40 करोड़ की ग्रांट में से करीब 9.84 लाख की राशि पूर्व VC के बेटे के विदेश स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। उन्होंने खुद को प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर बनाकर अपनी सैलरी के अलावा अलग से हर माह 4.20 लाख रुपए सिंडिकेट की मंजूरी के बगैर ही सैलरी के तौर पर वसूले। NSUI और कांग्रेस ने दी चेतावनी NSUI और कांग्रेस ने कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो आने वाले दिनों में इंचार्ज कुलपति के यूनिवर्सिटीज में प्रवेशबंदी की जाएगी। इसके साथ ही जंतर - मंतर से बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। नीरजा को है कई भाषाओं का ज्ञान नीरजा गुप्ता की 2023 में नियुक्ति इसलिए भी खास मानी गई थी क्योंकि गुजरात यूनिवर्सिटी के 70 से ज्यादा वर्षों के इतिहास में वह पहली महिला कुलपति थीं। नीरजा की प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, पाली और प्राकृत सहित कई भारतीय भाषाओं और रूसी व ग्रीक का नॉलेज है। ये खबर भी पढ़ें… बिहार में 32,388 टीचर्स की भर्ती निकली: राजस्थान में 24,752 वैकेंसी, देशभर में निकलीं 63 हजार नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं बिहार लोक सेवा आयोग और राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट सहित कई विभागों में 63,525 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com