जॉब एजुकेशन बुलेटिन:ग्रेजुएट्स के लिए ग्रेड A ऑफिसर की भर्तियां, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री में 12वीं पास के लिए वैकेंसी

नमस्कार, जॉब एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री में निकली वैकेंसी के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अवार्ड की। टॉप स्टोरी में बात करेंगे साल 2025 के लिए UPSC के एग्जाम कैलेंडर की। टॉप जॉब्स 1. ग्रेजुएट्स के लिए ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 39 वर्ष पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.wb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 39 वर्ष से कम होना चाहिए। 2. सिविल एविएशन में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, एज लिमिट 64 वर्ष सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट (FOI) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट civilaviation.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा : अधिकतम 64 वर्ष एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं या ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें... करेंट अफेयर्स 1. बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके अलावा कोर्ट ने बैलट पेपर से वोटिंग करवाने के सुझाव वाली याचिका भी खारिज कर दी। मामले की सुनवाई कर रहे दोनों जज- जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि सिस्टम में दखल से बेवजह शक पैदा होगा। हमने प्रोटोकॉल, तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है। VVPAT पर्चियों की 100% वेरिफिकेशन को लेकर एक्टिविस्ट अरुण कुमार अग्रवाल ने अगस्त 2023 में याचिका लगाई गई थी। 2. ईरान के साथ ट्रेड करने पर तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा 25 अप्रैल को अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने पर भारत की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट कंपनी शामिल है। इनपर आरोप है कि ये ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और उनके लिए ड्रोन्स ट्रांसफर करने का काम करती थीं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि यह बैन भारत के अलावा कई दूसरे देशों की कंपनियों, लोगों और जहाजों पर लगाया गया है। ये सभी गुप्त तरह से रूस तक ईरानी ड्रोन्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कंपनी सहारा थंडर दूसरे देशों में उसकी कमर्शियल एक्टिविटीज का मुख्य जरीया है। 3. पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन को मिला बड़ा सम्मान 24 अप्रैल को मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को इंडियन सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरी सबसे बड़ी बहन सिंगर उषा मंगेशकर ने अमिताभ के यह सम्मान दिया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में म्यूजिशियन ए आर रहमान को मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड और एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। 4. इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी 25 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइंस ने 30 एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया है। इसके जरिए बजट एयरलाइंस इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी। इंडिगो को उम्मीद है कि इन वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट की डिलीवरी 2027 से शुरू हो जाएगी। एयरलाइन के मुताबिक इन विमानों में रोल्स रॉयस के ट्रेंट XWB इंजन लगे हैं। 30 विमानों की खरीद के अलावा, इंडिगो ने 70 अतिरिक्त A350 विमानों की खरीद के अधिकार के लिए भी हस्ताक्षर किए। नए विमानों से एयरलाइन अल्ट्रा-लॉन्ग-डिस्टेंस फ्लाइट ऑपरेट कर पाएगी। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें... टॉप स्टोरी 1. UPSC ने 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया UPSC ने साल 2025 में होने वाले एग्जामिनेशंस का कैलेंडर जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रीलिम एग्जाम 2025 में 9 फरवरी को होगा। वहीं NDA, NA और CDS एग्जाम्स 13 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स पूरा शेड्यूल upsc.gov.in पर देख सकते हैं। 2. DU में BALLB के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दिल्ली यूनिवर्सिटी में 5 साल के BA-LLB और BBA-LLB प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। स्टूडेंट्स admission.uod.ac.in पर 25 मई तक अप्लाय कर सकते हैं। 3. तेलंगाना 24 अप्रैल को तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद राज्य के सात स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स न ला पाने की वजह से इन स्टूडेंट्स ने ये कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि तीन स्टूडेंट्स ने एग्जाम में फेल हो जाने की वजह से सुसाइड किया। इन सभी स्टूडेंट्स की उम्र 16 और 17 साल थी। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...