महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पति ने दर्ज कराया था मामला, बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया था आरोप

Feb 7, 2023 - 08:43
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पति ने दर्ज कराया था मामला, बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया था आरोप

नीमराना थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है। नीमराना थाना प्रभारी सुनीलाल मीणा ने बताया कि 21 जनवरी को एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया कि हवासिंह उर्फ दीपक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए फतेहपुरा निवासी आरोपी हवासिंह उर्फ दीपक को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकारा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।