पिंकसिटी में सेलेब्रिटी: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली और बेटी सारा पहुंची जयपुर; आमेर, नाहरगढ़, जयगढ़ और झालाना लेपर्ड सफारी धूमीं
क्रिकेट जगत के मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर अपने करीबी मित्रों के साथ आज जयपुर घूमने पहुंचे। यहां उन्होंने आमेर, नाहरगढ़, जयगढ़ किले पर घूमने के बाद झालाना स्थित लेपर्ड सफारी का मजा लिया। आमेर महल और उसकी सौन्दर्य को देखकर अंजली तेंदुलकर ने विजिटर रजिस्टर में राजपूताना के इतिहास की तारीफ भी की।
राजस्थान पर्यटन के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने इन सभी को इन किलो की विजीट करवाई और किलों के इतिहास के बारे में बताया। शेखावत ने बताया कि आमेर किलो स्थित शीश महल को देखने के बाद वहां से निकलते हुए अंजली ने विजिटर रजिस्टर्ड में कमेंट भी लिखा। इसमें उन्होंने लिखा शानदार दिन रहा, मैंने इतने दर्शनीय स्थल कभी नहीं देखे, जीवंत इतिहास दिखाने के लिए धन्यवाद, सभी से मेरा आग्रह एक बार यहां जरूर आएं। इससे पहले वह जयगढ़ और नाहरगढ़ फोर्ट पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी तोप को देखा और उसके बारे में जानकारी ली।
राजस्थान स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य सुनील मेहता के मेहमान के तौर पर अंजलि और सारा जयपुर आए हैं। दिल्ली रोड स्थित ट्री हाउस रिसोर्ट में रुके हुए हैं। तीनों किलो पर विजीट करने के बाद उन्होंने शाम को झालाना स्थित लेपर्ड सफारी का भी आनन्द लिया।


