शिक्षामंत्री डोटासरा करेंगे अभियान की शुरुआत:पढ़ना-लिखना अभियान आज से, चार लाख को करेंगे साक्षर

शिक्षामंत्री डोटासरा करेंगे अभियान की शुरुआत:पढ़ना-लिखना अभियान आज से, चार लाख को करेंगे साक्षर

साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशालय और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से सोमवार को दोपहर 12 बजे बिडला सभागार में पढना लिखना अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख शिक्षा सचिव अपर्णा अरोड़ा होंगी। साक्षरता के लिए यह एक नया अभियान होगा। इस अभियान के तहत महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्कों को साक्षर कर लाभान्वित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 4.20 लाख असाक्षरों को उनकी सुविधानुसार समय एवं स्थान पर 120 घंटे का शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनमें 1.05 लाख पुरुष और 3.15 लाख महिला हैं। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयंसेवक आधारित साक्षरता केंद्र की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक स्वयंसेवक द्वारा 10 असाक्षरों को शिक्षण कराया जाएगा।