स्टारकिड्स की बॉलीवुड में एंट्री: धर्मेन्द्र के पोते राजवीर देओल के साथ डेब्यू करेंगी सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, सूरज बड़जात्या के बेटे करेंगे फिल्म को डायरेक्ट
सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। कुछ रिपोर्टस और सोरसिज के अनुसार अलिजेह दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र के पोते और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ डेब्यू करेंगी और फिल्म को डायरेक्ट सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या करेंगे।
सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश डायरेक्ट करेंगे फिल्म को
खबरों के मुताबिक, अलिजेह बॉलीवुड में राजवीर के साथ अपनी नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फिल्म से दोनों बॉलीवुड में डेब्यू करने जा हैं, उसे डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करेंगे और वो बॉलीवुड में उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म भी होगी। ऐसी खबरें हैं कि यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के काफी करीब होगी और एक मल्टी-स्टारर फिल्म होगी।
सलमान देना चाहते थे अलीजेह को एक परफेक्ट लॉन्च
अफवाहें थीं कि सलमान अपनी भतीजी, अलिजेह को अपनी फिल्म 'दबंग 3' में लॉन्च करने जा रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद एक करीबी सूत्र ने अफवाहों पर सफाई दी थी और कहा था, "हां, अलिजेह जल्द ही डेब्यू करेंगी लेकिन निश्चित रूप से 'दबंग 3' में नहीं। वो अभी एक्टिंग और डांस क्लासिज जा रही हैं और सलमान उनकी प्रोग्रेस को बहुत बारीकी से मॉनीटर कर रहे हैं। वे अलीजेह को एक परफेक्ट लॉन्च देना चाहते हैं और स्क्रिप्ट्स की तलाश कर रहे हैं। 'दबंग 3' की कहानी पहली फिल्म का प्रीक्वल है, इसलिए ऐसा कोई चांस ही नहीं है कि उसमें किसी यंग लेडी का रोल फिट किया जा सके।"
अतुल का नाम होता है सलमान की हर फिल्म में
अलिजेह के बॉलीवुड में डेब्यू की चर्चा पिछले कुछ समय से मीडिया में चल रही है। इसका बहुत बड़ा श्रेय अलिजेह के पिता, अतुल और सलमान के खूबसूरत रिश्ते को जाता है। सालों से, हमने सलमान की लगभग हर फिल्म में अतुल का नाम देखा है, जो उनके रिश्ते के बारे में सब कुछ कह देता है।


