दौसा में कोरोना का कहर 2, लालसोट में 2 व महवा में 3 पॉजिटिव, प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते सील

दौसा में  कोरोना का कहर  2, लालसोट में 2 व महवा में 3 पॉजिटिव, प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते सील

दौसा जिले में सोमवार को एक बैंककर्मी सहित सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 293 हो गई। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खान भांकरी रोड स्थित बैंक का बैंकिंग असिसटेंट काेरोना पॉजिटिव आया है। बैंककर्मी जयपुर में रहता है। बुखार होने पर जयपुर में ही जांच कराई थी। शहर में अयोध्या नगर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। वह लालसोट रोड पर चाय की दुकान करता है। युवक के कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सीएमएचओ डॉ. पी. एम. वर्मा ने बताया कि महवा में तीन व लालसोट में दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 293 हो गई। अलवर में कोरोना विस्फोट यह खबर पढ़ें 

इनमें 250 रिकवर हो चुके हैं। अब जिले में 36 एक्टिव केस हैं। इनमें जयपुर में 13, जोधपुर में 1, जिला अस्पताल में 8 व महवा में 5 संक्रमित भर्ती है। वहीं 9 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।सिकराय | कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सिकराय में प्रशासन के मुखिया एसडीएम भी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कार्यालय एवं बाजारों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की गंभीरता से पालना नहीं की जा रही है। सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर ताला लटका रहा, लेकिन अन्य कार्यालय व बाजार में लोग बिना मास्क के घूमते हुए दिखाई दिए।

डूंगरपुर अस्पताल से भागी कोरोना पॉजिटिव महिला यह खबर पढ़ें 

एसडीएम के पॉजिटिव आने के बाद भी सिकराय में अभी तक जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू नहीं लगाए जाने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कस्बे में संचालित एक दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय, स्कूल एवं बैंकों में रोजाना सैंकड़ेम कर्मचारी जयपुर, अलवर, दौसा सहित अन्य शहरों से डेली अपडाउन करते हैं, इसके अलावा बाजार में आस-पास के गांवों के लोग भी खरीदारी करने के लिए आते हैं।

लेकिन ना तो कार्यालय व बाजार में कोरोना संक्रमण से मुक्त रहने के लिए सरकारी एडवाइजरी का पालन नहीं किया जा रहा है। कार्यालय में कर्मचारी एवं बाजारों में लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। प्रशासन के मुखिया एसडीएम को कोरोना की चपेट में आने के बाद अन्य अधिकारी भी गंभीर नहीं है, ऐसे में कस्बे व कार्यालयों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।