किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराएं

किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराएं

जिला स्तरीय कृषि विभाग कार्यालय में बुधवार को उपनिदेशक राधेश्याम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपनिदेशक राधेश्याम मीना ने जिले के खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उचित दर पर उपलब्ध कराएं। किसानों को फर्म का पक्का बिल अवश्य दें।

अहमदाबाद के Covid-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत ( यह भी पढ़ें )

मीना ने बताया कि जिले में बारिश का दौर जारी है। किसान खरीफ फसलों में यूरिया उपयोग कर रहे हैं। जिले में डीलर्स किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर 266.50 रुपए प्रति बैग के हिसाब से पोस मशीन से उपलब्ध कराएं। उपनिदेशक ने बताया कि यदि किसी डीलर द्वारा यूरिया अधिक दर पर विक्रय किया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) अशोक कुमार मीना ने बैठक में कृषि आदानों के उपयोग संबंधित तकनीकी जानकारी दी। मीना ने बैठक में उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवारनाशी के फसलों में उपयोग करने संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में कृषि अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी पी. डी. शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी रामधन मीना, कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल मीना, डीलर प्रदीप खंडेलवाल, सतीश चंद, मनोज सावरिया, पवन झालानी, दीपक आदि ने भाग लिया।