1.90 लाख से भरा थैला पार:CCVT में बाइक पर 2 संदिग्ध युवक नजर आए, बैंक से लेकर आया था बुजुर्ग रुपए

1.90 लाख से भरा थैला पार:CCVT में बाइक पर 2 संदिग्ध युवक नजर आए, बैंक से लेकर आया था बुजुर्ग रुपए

अलवर के किशनगढ़बास के मोठूका गांव निवासी किसान का 1 लाख 90 हजार रुपए के नोटों से भरा बैग अज्ञात चोर पार कर ले गए। बाइक के हैंडिल पर बैग लटकाया तब चोरों ने हाथ साफ किए। घटना 20 जनवरी दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के बैंक खाते से लेकर आया था

किसान करणसिंह यादव ने बताया कि वह शुक्रवार को पत्नीके बैंक खाते से 1 लाख 90 हजार रुपए निकलवाकर लाया था। बाजार में पत्नी को दवा दिलाने चला गया। उस समय बैग भी हाथ में था। थोड़ी के लिए दवा लेते समय बैग को बाइक के हैंडल पर लटकाया था। तभी अज्ञात चोर पूर बैग ही पार कर ले गए। बैग नहीं दिखा तो किसान के होश उड़ गए। इधर-उधर खूब देखा। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

फिर CCTV खंगाले, संदिग्ध दिखे
किसान ने बताया कि किशनगढ़बास के गंज रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में केसीसी की जानकारी लेने के पश्चात एक पंसारी की दुकान पर मार्केट गया था। तभी बाइक पर रखा रुपए से भरा थैला गायब था। इस घटना के बाद आसपास के कई CCTV खंगाले। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। पास के एक बाइक परदो युवक सीसीटीवी में नजर आए हैं। जो संदिग्ध लगे हैं। पुलिस थाने में रिपोर्ट दे दी है। लेकिन चाेरों का पता नहीं चल सका है।