Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस पर दिखना है परफेक्ट, विक्की कौशल के इन लुक्स से लें टिप्स

Jan 22, 2023 - 10:47
Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस पर दिखना है परफेक्ट, विक्की कौशल के इन लुक्स से लें टिप्स

Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास बनाने की तैयारी में जुटा है। गणतंत्र दिवस के दिन लोग एथनिक वियर पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ना सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी इस दिन एथनिक वियर में जलवा बिखेरने को तैयार रहते है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं  तो ये खबर आपके लिए हैं।

आज की खबर में हम आपको एक ऐसे एक्टर के एथनिक लुक के बारे मे बताएंगे जिनसे आप टिप्स लेकर खुद तैयार हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की, जोकि अपने सिंपल अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। उनका देसी अंदाज भी ऐसा है जिसे देखकर लड़कियां उन पर फिदा हो जाती हैं। अगर आप भी विक्की कौशल से एथनिक वियर के टिप्स लेना चाहते हैं तो आइए नजर डालते हैं उनके कुछ बेस्ट लुक्स पर।ब्लैक कुर्ते-पायजामा में विक्की 

ब्लैक कुर्ते पायजामा में विक्की कौशल का लुक काफी अलग और रॉयल लग रहा है। इस लुक में विक्की बिल्कुल टिपिकल पंजाबी मुंडे लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही जूतियां पहनी थीं। लाइट ब्लु कलर में विक्की

एक पार्टी के दौरान विक्की ने लाइट ब्लु कलर का एथनिक वियर पहना था। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इसे आप गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैंऑल व्हाइट लुक में विक्की

ऑल व्हाइट लुक में विक्की कौशल काफी स्मार्ट लग रहे थे। एक व्हाइट कुर्ते के साथ उन्होंने एक स्कार्फ भी कैरी किया था। इस लुक को आप भी गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैं।