भरतपुर/कामां: गया कुंड में नहाते समय 5 श्रमिक पानी में डूबे, दो की मौत, तीन बचे

भरतपुर/कामां: गया कुंड में नहाते समय 5 श्रमिक पानी में डूबे, दो की मौत, तीन बचे

भरतपुर/कामां: रविवार की दोपहर को गया कुंड में नहाते समय पांच श्रमिक पानी में डूब गए, जिनमें दो श्रमिक गांव सुन्हैरा निवासी 19 वर्षीय विजय पुत्र जगदीश व 20 वर्षीय लोकेश पुत्र बनय सिंह की गहरे पानी डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन युवक संदीप, बब्बू पुत्र ओमा, वीरू पुत्र प्रताप को कुण्ड पर मौजूद लोगों ने सकुशल बचा लिया। घटना के बाद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे दोनों मृतकों के शवों को पानी से बाहर निकाला, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कामां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। थाना थाना प्रभारी रवि कटारा के अनुसार गया कुंड के पास ही नव निर्मित उपखंड कार्यालय भवन का निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

भरतपुर: 30 किमी. दूर से तांत्रिक फूंकता रहा मंत्र, अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की गई जान (यह भी पढ़ें)

जिसमें मजदूरी का कार्य पर लगे हुए कामां थाना के गांव सुन्हैरा निवासी पांच श्रमिक विजय पुत्र जगदीश, लोकेश पुत्र बनयसिंह, दोपहर को अपना लंच होने के बाद पास ही में गया कुंड के किनारे स्थित बगीची में पेड़ों की छाया में खाना खाने चले गए। मजदूर खाना खाने से पहले नहाने के लिए गया कुंड के पानी में उतर गए। जहां नहाते समय अचानक ही पांचों युवक कुंड के पानी में डूबने लगे और आपस में छटपटा कर हल्ला मचाने लगे। आवाज सुनकर कुंड के आसपास अन्य लोगों ने तीन लोगों को डूबने से बचा लिया, जबकि दो युवक गांव सुन्हैरा निवासी 19 वर्षीय विजय पत्र जगदीश व 20 वर्षीय लोकेश पुत्र बनय सिंह की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान बचाए गए तीन युवकों को कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निजी स्कूलों को आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग, दिया ज्ञापन (यह बभी पढ़ें )

घटना के बाद मौके पर पहुंची कामां पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से दोनों युवकों के शव निकलवा कर एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कुंड में डूबने वाले दोनों मृतकों के परिजनों ने कामां थाने में गया कुंड के पानी में डूबने से मृत्यु होने की मर्ग दर्ज कराई है।