हथियार दिखाकर युवती से गैंगरेप सूने मकान में ले जाकर की वारदात, अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए

हथियार दिखाकर युवती से गैंगरेप सूने मकान में ले जाकर की वारदात, अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए

भरतपुर के कामां थाना इलाके में एक 21 साल की युवती से दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पीड़िता को हथियारों के बल पर किडनैप किया और उसके साथ गैंगरेप कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए, और वायरल कर दिए। इससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने उसे रोक लिया तब जाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

रात 8 बजे घर से निकली थी, सुनसान इलाके में पकड़ा
21 साल की युवती ने अपने परिजनों को बताया की वह 17 अप्रैल को रात करीब 8 बजे अपने घर के पास घर का सामान लेने के लिए गई थी। सामान लेकर जब वह घर आ रही थी तो उसे गांव के जिलशाद, साकिर, साहिल और उनके साथ एक और युवक था, चारों ने उसे सुनसान इलाके में पकड़ लिया। चारों आरोपियों ने युवती को हथियार दिखाकर डराया और उसे एक सूने मकान पर ले गए। जहां चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए।

सोशल मीडिया पर शेयर किए अश्लील वीडियो
आरोपियों ने युवती के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिए। यह बात युवती को पता लग गई और उसने 18 अप्रैल को आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन उस समय युवती के घर में सभी लोग थे। उन्हें इस घटना के बारे पता लग गया और उन्होंने युवती को आत्महत्या करने से रोक लिया।

मामला दर्ज, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
युवती के परिजनों ने उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद बुधवार को युवती के परिजनों ने आत्महत्या का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।