गर्मियों की डाइट में आज ही शामिल कर लें ये 7 Summer Foods, धूप और लू से बचे रहेंगे आप
7-best-summer-foods-to-add-in-diet-for-heatwave-and-sunstroke
गर्मियों का मौसम आते ही असहनीय गर्मी होने लगती है. सुबह, दोपहर, शाम और रात सब एक-बराबर गर्म लगने लगते हैं जिनमें अंतर करना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कोशिश यही रहती है कि इस चिलचिलाती धूप और लू (Heatwave) के प्रभाव से खुद को ज्यादा से ज्यादा बचाकर रखा जा सके. लेकिन, कोई घर से निकलना तो बंद नहीं कर सकता है. ऐसे में खानपान की मदद से ऐसा करना संभव होता है. अपने खानपान को अच्छा रखा जाए तो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक, ताजगी और नमी मिल सकती है जो मौसम के कहर को झेलने लायक बनाती है. यहां जानिए कौनसे हैं गर्मियों के फूड्स (Summer Foods) जिनका सेवन किया जा सकता है
लू से बचने के लिए गर्मियों के फूड्स | Summer Foods For Heatwaves
मशरूम
विटामिन डी, विटामिन बी, कॉपर, पौटेशियम और सेलेनियम से भरपूर मशरूम गर्मियों की डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. इनमें कैलोरी भी कम होती है. मशरूम दिल की सेहत अच्छी बनाए रखने और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को मेंटेन करने में भी सहायक होते हैं.
खीरा
गर्मियों के लिए अच्छे फूड्स की बात हो और खीरे का जिक्र ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है. खीरा (Cucumber) शरीर को भरपूर नमी देता है और साथ ही ताजगी भी बनाए रखता है. इसे सलाद के रूप में भी और रायता या ड्रिंक्स बनाकर भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं
कॉर्न
फाइबर, खनिज, विटामिन ए, ई और बी से भरपूर कॉर्न गर्मियों में तरह-तरह से खाए जा सकते हैं. इन्हें खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है.
सोयाबीन
गर्मियों में सोयाबीन का सेवन शरीर को गर्माहट से दूर रखता है. इससे मेटाबॉलिज्म को भी फायदा मिलता है और शरीर से गर्माहट बाहर निकलती है. शाकाहारी लोग अंडे खाने के बजाय गर्मियों में सोयाबीन खा सकते हैं.
खरबूज और तरबूज
गर्मियों के फलों में सबसे अच्छे साबित होते हैं खरबूज और तरबूज. इन दोनों ही फलों में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं. इन फलों (Fruits) का सेवन लू से भी बचाता है.


