आज शुरू हो रही Vivo T2 5G की भारत में पहली सेल, धमाकेदार ऑफर्स के साथ सस्ता ले जा सकते Smartphone
vivo-t2-5g-first-sale-today-in-india-bumper-discount-offer-bank-offer-free-earphones
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Vivo ने बीते हफ्ते ही अपने भारतीय यूजर्स को एक नए 5G Smartphone का तोहफा दिया है।Vivo T2 5G को कंपनी ने भारत में 11 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया है। आज दो रंगों में लाए गए इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिल रहा है।
दो स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते डिवाइस
दरअसल कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन Vivo T2 5G की पहली सेल अपने ई- स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आयोजित की है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन Vivo T2 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
यूजर्स नए स्मार्टफोन की खरीदारी 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ कर सकते हैं। फोन को दो रंगों Velocity Wave और Nitro Blaze में खरीद सकते हैंwww.keymyhome.com
बता दें, कंपनी ने नए डिवाइस को Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके अलावा, फोन में 64-megapixel डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo T2 5G कीमत और सेल में ऑफर
कीमत की बात करें तो कंपनी ने Vivo T2 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये रखी है। वहीं दूसरी ओर, Vivo T2 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये रखी है। हालांकि पहली सेल के दौरान यूजर्स डिवाइस की खरीदारी पर बंपर ऑफर का फायदा उठा सकते हैं
फोन पर बैंक ऑफर्स में इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप HDFC Bank, SBI Card, ICICI Credit और Debit Card से फोन की खरीदारी करते हैं तो 1500 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के ई स्टोर पर दी जानकारी के मुताबिक यूजर्स पहली सेल में फ्री कलर ईयरफोन भी घर ले जा सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर केवल वीवो के ई-स्टोर पर मिल रहा है।


