कोविड सेंटर खंडेला के लिए शिक्षा विभाग की अनूठी पहल

कोविड सेंटर खंडेला के लिए शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
कोविड सेंटर खंडेला के लिए शिक्षा विभाग की अनूठी पहल

आज  शिक्षा विभाग ब्लॉक खंडेला के कर्मचारियों ने सीबीईओ श्री सुलतान राम पालीवाल, भवानी सिंह मीणा, समस्त पीईईओ साहिबान व ओमप्रकाश जांगिड़ के कर कमलों से माननीय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री महादेव सिंह खण्डेला व नगरपालिका अध्यक्ष श्री याक़ूब मलकान  की पावन उपस्थिति में उपखंड अधिकारी श्री राकेश कुमार को कोविड सेंटर खंडेला के लिए 1391000 तेरह लाख इकरानवें हजार रुपये की राशि सौंपी।

यह भी देखें: पीईईओ केरपुरा परिक्षेत्र के समस्त शिक्षकों द्वारा खंडेला कोविड-19 केयर सेंटर को कुल राशि ₹54000 की  50 इंच की 2 (2 नग)  स्मार्ट एंड्रॉयड LED TV मय सेट टॉप बॉक्स सप्रेम भेंट


पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में बीसीएमओ खंडेला श्री नरेश पारीक , विकास अधिकारी श्री अजय कुमार आर्य, सीएचसी प्रभारी श्री कैलाश चौधरी ,अधिशासी अधिकारी नपा खंडेला श्री सुरेश कुमार वर्मा, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ढाल्यावास श्री सुरेश चंद्र वर्मा, डॉ हर्षवर्धन गुरारा, श्री दीपाराम वर्मा रामपुरा खंडेला, डॉ चन्द्रप्रकाश महर्षि गोकुल का बास, श्री लालचंद महरिया समर्थपुरा सुजाना, श्री मामराज जी रलावता, श्री संजय कुमार बरसिंहपुरा, श्री भूपेंद्र कुमार माणिक दायरा, श्री बजरंग लाल सैनी व बल्लाराम सैनी प्रतिनिधि केरपुरा, श्री महावीर प्रसाद वर्मा प्रतिनिधि बासड़ी,श्री राजेन्द्र भदाला उपखंड कार्यालय, नृपत सिंह शेखावत, श्याम जी काजला, प्रशान्त क. स., पवन कुमार पार्षद वार्ड 17 व सलाम खान की उपस्थिति में शिक्षक समुदाय द्वारा एकत्र राशि उपखंड अधिकारी श्री राकेश कुमार को दी गई। धातव्य है कि शिक्षा विभाग ने अब तक कुल 1391000 रुपये का सहयोग किया है। पीईईओ केरपुरा परिक्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने 50 इंच की दो स्मार्ट एलईडी मय सेट टॉप बॉक्स सप्रेम भेंट की।
माननीय विधायक महोदय व उपखंड अधिकारी खंडेला ने समस्त शिक्षकों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। सीबीईओ श्री सुलतान राम पालीवाल ने शिक्षकों की ओर से विश्वास दिलाया कि वे हरदम क्षेत्र के सुख दुःख में तन मन धन से सहयोग करेंगे।