अग्निपथ 13 राज्यों में संग्राम-1 मौत, आज बिहार बंद का ऐलान, रक्षा मंत्री की अहम बैठक

बिहार में कई छात्र संगठनों ने आज प्रदेशव्यापी बंद बुलाया है. जिसका राष्ट्रीय जनता दल (RJD), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने समर्थन किया है.

अग्निपथ 13 राज्यों में संग्राम-1 मौत, आज बिहार बंद का ऐलान, रक्षा मंत्री की अहम बैठक
अग्निपथ 13 राज्यों में संग्राम-1 मौत, आज बिहार बंद का ऐलान, रक्षा मंत्री की अहम बैठक

सेना भर्ती से जुड़ी 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं  |  हिंसा की आंच यूपी, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 13 राज्यों में पहुंच चुकी है. सबसे ज्यादा बवाल बिहार और उसके बाद उत्तर प्रदेश में  देखने को मिल रहा है. 

बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हरियाणा के एक जिले में मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ एसएमएस सेवा भी 24 घंटे केz

लिए बंद कर दी गई है. 

फिलहाल हिंसा की ये आग कम होती नजर नहीं आ रही है. बिहार में कई छात्र संगठनों ने आज प्रदेशव्यापी बंद बुलाया है. जिसका राष्ट्रीय

जनता दल (RJD), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने समर्थन किया है.

इस बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक महत्वपूर्ण बैठक ने वाले हैं. इस बैठक के एजेंडे में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को भी शामिल किया जा सकता है.

UP  में सबसे ज्यादा 260 गिरफ्तार

बिहार, हरियाणा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन सबसे ज्यादा गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हुई है. यूपी के 4 जिलों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं. 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यूपी के बलिया से 109, मथुरा से 70, अलीगढ़ से 30, आगरा से 9, वाराणसी कमिश्नरेट से 27 और नोएडा से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अयोध्या में धारा 144 लागू की गई है. बलिया में भी 2 दिन के लिए धारा 144 लागू की गई है.

बिहार: 650 के खिलाफ केस

अग्निपथ योजना के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रदर्शन बिहार में ही देखा जा रहा है. शुक्रवार को नालन्दा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस की 4 बोगी फूंक दी गईं. आरा में कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन को जला दिया गया. 

दिल्ली से हिमाचल तक प्रदर्शन

> दिल्ली में भी शुक्रवार को ITO के मेट्रो गेट पर AISA के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

> महाराष्ट्र के औरंगाबाद में

दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-2 पर टायर जलाए गए.

> राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने इकट्ठा होकर योजना.

 वापस लेने की मांग की.

> हरियाणा के गुरुग्राम में धारा 144 लागू. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद. 65 प्रदर्शनकारी हिरासत में

 लिए गए.

> जम्मू-पठानकोट हाइवे पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं ने शुक्रवार को हाइवे बंद कर दिया.

> हिमाचल के उना में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री

अनुराग ठाकुर की पार्टी मीटिंग के बाहर हंगामा.

> पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज पर भी अग्निपथ योजना का विरोध में प्रदर्शनकारी जुटे.