Delhi Weather: दिल्ली में बादलों का डेरा, लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

#whether#delhi

Jun 22, 2022 - 17:03
Jun 23, 2022 - 13:53
Delhi Weather: दिल्ली में बादलों का डेरा, लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

Rainfall in Delhi: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते राजधानी में गर्मी से राहत है. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे अभी दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

Delhi Weather Update, IMD Rainfall: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश से मौसम सुहावना है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही रोजाना हल्की बारिश और  बूंदाबांदी हो रही है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी कमी दर्ज की गई है. अगर आज, 19 जून की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में बादलों के डेरे के बीच न्यूनतम तापमान.औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. 

तीन दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लिए अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत भरे रहने वाले हैं. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,दिल्ली में आज से 21 जून तक हल्की बारिश की संभावना है. बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून के पहुंचने की संभावना जाहिर की थी. ऐसे में प्री मॉनसून गतिविधियां और हल्की बारिश देखने को मिल रही है