टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका: ये रिश्ता क्या कहलाता हैं कि टीवी एक्ट्रेस गुलाबो उफ़ दिव्या भटनागर का निधन 11 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट रही

Dec 7, 2020 - 06:17
Dec 8, 2020 - 05:17
टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका: ये रिश्ता क्या कहलाता हैं कि टीवी एक्ट्रेस गुलाबो उफ़ दिव्या भटनागर का निधन 11 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट रही

टीवी इंडस्ट्री को सोमवार की सुबह बड़ा झटका लगा है। खबर है कि पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का 7 दिसम्बर सोमवार, सुबह 3 बजे निधन हो गया है। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वह पिछले 11 दिनों से निमोनिया, कोरोनावायरस और हाइपरटेंशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं।

दिव्या की मां ने पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया की, ‘दिव्या के पति गगन 'फ्रॉड' है। वो मेरी बेटी को छोड़कर चला गया और उन्होंने दिव्या की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा। मां ने बताया की, ‘दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया'।