दिल्ली में आतंकी हमला: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके में पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार

Dec 7, 2020 - 05:19
Dec 8, 2020 - 05:18
दिल्ली में आतंकी हमला: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके में पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के दौरान पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से दो पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए आतंकियों दो पंजाब के और 3 जम्मू-कश्मीर से हैं। वहीं पुलिस आंतकियों से गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों पर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

जानकारी के अनुसार यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे। बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी से, ये पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अयूब पठान, शब्बीर और रियाज को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। इन लोगों का इस्तेमाल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी भारत में आतंकवाद और ड्रग की तस्करी के लिए करता था।