पैसा डबल करने का झांसा देकर Boston Dynamics कंपनी ने की ठगी

पैसा डबल करने का झांसा देकर Boston Dynamics कंपनी ने की ठगी

Dec 14, 2022 - 08:00
पैसा डबल करने का झांसा देकर Boston Dynamics कंपनी ने की ठगी

पैसे डबल करने के नाम पर Boston Dynamics कंपनी ने कि करोड़ों रुपए की ठगी, पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगने वाली इस कंपनी Bsdnamics.com के डायरेक्टर्स की पुलिस को तलाश है. इस कंपनी ने लोगों को करीब 15 से 20 करोड़ रुपए का चूना लगाया है.

लोगों को दिल्ली में कंपनी का ऑफिस बताया गया।
पुलिस ने बताया Boston Dynamic कंपनी पिछले दो-तीन महीने से लोगों को फंसाने में जुटी थी. इस कंपनी ने रोबोटिक्स  प्रोडक्ट के ऊपर Investment करने के नाम पर लोगों से पैसे लिए. कंपनी ने निवेश करने पर अच्छा रिटर्न और इन्वेस्टमेंट का प्रलोभन देकर इसका खूब प्रचार-प्रसार किया.

समय-समय पर निवेश के संबध मे सेमिनार भी आयोजित किये जाते रहे.

15 से 20 करोड़ की ठगी
बताया जा रहा है कि भले ही कंपनी के खिलाफ 1000 से ज्यादा लोगों ने साइवर क्राइम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है. लेकिन कंपनी ने इस स्कीम के जरिए कई लोगों को ठगा है. कंपनी ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है. जिनमें कोई एक लाख का इन्वेस्टर है तो कोई दो लाख का. मामले में पुलिस मोटिवेशनल लीडर आरोपियों की तलास कर रही है. जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा और आरोपियों से  पूछताछ के आधार पर मामले में और कंपनी का नेटवर्क कहा-कहा फैला इसकी जानकारी भी सामने आ सकती है.