नूंह में पहली बार क्रिकेट बॉक्स और फुटबॉल बॉक्स सेंटर का शुभारंभ
नूंह। पुन्हाना स्थित एनडीएम पब्लिक स्कूल, गोधोला रोड पर शुक्रवार को जिले के पहले क्रिकेट बॉक्स एवं फुटबॉल बॉक्स सेंटर का उद्घाटन डीसी अखिल पिलानी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेवात के युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में एनडीएम समिति की अध्यक्ष चंद्रकला खरबंदा, निदेशक प्रभारी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान डीसी ने पांच मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया और उन्हें डिजिटल शिक्षा का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ समाजसेवी जीएस मलिक ने स्कूल प्रबंधन की पहल की सराहना की। विद्यार्थियों ने भी नए खेल केंद्र को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर बताते हुए खुशी जाहिर की।


