Brahmastra Cast Fees: 400 करोड़ में बनी फिल्म में Alia-Ranbir को मिली इतनी फीस, Mouni Roy ने भी करोड़ों में किया चार्ज

Brahmastra Star Cast Fees आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है. काफी समय से फिल्म का इंतजार बेसब्री से हो रहा था वहीं धीरे-धीरे लोगों की फिल्म को लेकर क्या राय है वो भी पता चल जाएगा. लेकिन अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आलिया-रणबीर ने ही नहीं बल्कि सभी कलाकारों ने मोटी फीस वसूली है.

Brahmastra Cast Fees: 400 करोड़ में बनी फिल्म में Alia-Ranbir को मिली इतनी फीस, Mouni Roy ने भी करोड़ों में किया चार्ज

Mouni Roy: टीवी की दुनिया में छान के बाद मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी खूब काम कर रही हैं. वो ब्रह्मास्त्र का भी अहम हिस्सा है जिसमे वो जुनून नाम का रोल प्ले कर रही हैं. उनका रोल काफी दमदार बताया जा रहा है. वहीं कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए मौनी ने लाखों में नहीं करोड़ों में चार्ज किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी ने 3 करोड़ फीस ली है.    

2/5

Nagarjun: साउथ स्टार नागार्जुन भी इस फिल्म में हैं. नागार्जुन की फिल्में साउथ में खूब हंगामा मचाती हैं तो वहीं वो अब वो काफी सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में उनका भी अहम रोल है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक इसके लिए उन्होंने 9 से 11 करोड़ तक फीस ली है. 

3/5

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन वो स्टार है जो किसी भी फिल्म में जान डालने का काम करते हैं ब्रह्मास्त्र के अब तक के रिव्यू में ये बात साबित भी हो रही है. फिल्म में वो गुरू की भूमिका में हैं जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम चार्ज की. रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने इसके लिए 8-10 करोड़ फीस ली है. 

4/5

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर फिल्म के हीरो है जिन्होंने इसके लिए खूम पसीना बहाया है. फिल्म में वो शिवा नाम का किरदार प्ले कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि रणबीर ने इसके लिए 20-25 करोड़ रुपये चार्ज किया है और अगर ये फिल्म हिट हो जाती है तो वो अपनी फीस डबल भी कर सकते हैं.  

5/5

Alia Bhatt: शिवा की पार्वती यानि ‘ईशा’ के रोल में हैं आलिया भट्ट जिनकी फिल्म में जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि फीस की बात करें तो रणबीर कपूर के मुकाबले आलिया को काफी कम फीस मिली है. कहा जा रहा है कि आलिया को 10-12 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.