एक्टर संदीप नाहर सुसाइड केस शव को अपने साथ ले 2 अस्पतालों के चक्कर लगाती रही पत्नी, मृत घोषित होने के बावजूद अपने साथ लेकर घर आई

एक्टर संदीप नाहर सुसाइड केस शव को अपने साथ ले 2 अस्पतालों के चक्कर लगाती रही पत्नी, मृत घोषित होने के बावजूद अपने साथ लेकर घर आई

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर की आत्महत्या मामले में गोरेगांव पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, संदीप नाहर के शव को लेकर उनकी पत्नी दो अस्पतालों के चक्कर लगाती रही। संदीप को अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने साथ घर लेकर आ गई।

पुलिस के मुताबिक, संदीप ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और जब इसकी जानकरी उनकी पत्नी कंचन शर्मा को हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने के लिए कारपेंटर बुलाया था। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। उनकी पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर संदीप को पंखे से उतारा और उन्हें नजदीकी के अस्पताल में ले गईं।

संदीप ने फिल्म 'केसरी' में एक सिख सैनिक का किरदार निभाया था।
संदीप ने फिल्म 'केसरी' में एक सिख सैनिक का किरदार निभाया था।

कारपेंटर का बयान हो सकता है अहम
हालांकि, सुसाइड का मामला होने कि वजह से उस हॉस्पिटल में भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्हें एक अन्य हॉस्पिटल ले जाया गया और जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इसके बाद भी कंचन डेड बॉडी को वापस घर लेकर आ गई थीं और घर आने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। इस मामले में कमरे का दरवाजा खोलने वाले कारपेंटर का बयान बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। आज पुलिस उसका बयान दर्ज कर सकती है।

संदीप की पत्नी कंचन शर्मा-फाइल फोटो
संदीप की पत्नी कंचन शर्मा-फाइल फोटो

मरने से पहले सोशल मीडिया में पोस्ट किया वीडियो

मरने से पहले शाम को संदीप ने उन्होंने सोशल मीडिया पर 9 मिनट का एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब तक साफ नहीं हो पाया है कि संदीप ने खुदकुशी कैसे की। DCP विशाल ठाकुर ने कहा, 'संदीप की पत्नी कंचन ने बताया कि संदीप की बॉडी हैंगिंग पोजिशन में थी। उसने दो लोगों के साथ मिलकर बॉडी को नीचे उतारा। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चलेगा।​​​​' आज दोपहर बाद संदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकती है।

संदीप नाहर(दाएं) ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का किरदार निभाया था।
संदीप नाहर(दाएं) ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का किरदार निभाया था।

संदीप ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का किरदार निभाया था। उनका शव 15 फरवरी की शाम फंदे से झूलता हुआ मिला। मरने से पहले नाहर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी के कारण मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं और इसलिए आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।