ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की बहू सोफी सेल्फ आइसोलेट हुईं
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की बहू सोफी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गई हैं। सोफी प्रिंस एडवर्ड की पत्नी हैं। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं आए हैं, लेकिन वे सरकारी गाइडलाइन्स को मानते हुए आइसोलेट हो गई हैं।
सोफी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद से रॉयल परिवार के किसी भी सदस्य से नहीं मिलीं हैं। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन में अब तक 5 लाख 61 हजार 815 संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
इस बीच,एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि कोरोनावायरस मनुष्य की स्किन पर 9 घंटे तक टिका रह सकता है। यह फ्लू वायरस से ज्यादा देर तक मानव शरीर के अंगों पर रह सकता है। इस रिसर्च को जर्नल क्लीनिकल इन्फेक्शियस डिजीज में पब्लिश किया गया है। रिसर्च में पाया गया है कि अगर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए तो यह तुरंत इनएक्टिव हो जाता है।
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.68 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 76 लाख 33 हजार 035 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.66 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।


