करिअर गाइडेंस: नए प्लेटफार्म के विस्तार से वीडियो एडिटर के लिए लगातार बढ़ रहे हैं कई अवसर
देश में इंटरनेट के विस्तार ने एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्रीज के नए दरवाजे खोल दिए हैं। रोजाना आने वाले नए-नए यूट्यूब चैनल और ऐप के जरिए हमारे पास खबरों के अलावा एंटरटेनमेंट के संसाधन बड़ी आसानी से उपलब्ध होते हैं।
एंटरटेनमेंट का एक बड़ा माध्यम
तेज इंटरनेट के साथ ही दूर-दराज के गांवों में इसकी पहुंच और स्मार्टफोन के विस्तार ने जीवनशैली में कई बदलाव किए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ेगी। वीडियो एंटरटेनमेंट का एक बड़ा माध्यम हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म में कई नए चैनल शुरू हुए हैं। एंटरटेनमेंट चैनल में वीडियो एडिटिंग प्रमुख कार्यक्षेत्र होता है। इसके लिए ट्रेंड वीडियो एडिटर की आवश्यकता होती है। इस लिहाज से देखा जाए, तो वीडियो एडिटिंग करिअर का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
प्रमुख संस्थान
आईआईएमएसी, दिल्ली (www.iimc.nic.in)
फिल्मएंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे (www.ftiindia.com)
सत्यजित रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता (srfti.ac.in)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड फाइन आर्ट्स, कोलकाता (www.niffa.org)
कहां कर सकते हैं जॉब
वीडियो एडिटर के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्म में जॉब के मौके बने हैं। ये प्रोफेशनल फिल्म प्रोडक्शन हाउस, न्यूज चैनल, एडवरटाइजिंग कंपनियों, वेबसाइट और इंटरनेट चैनल आदि पर काम कर सकते हैं। सैलरी पैकेज शुरुआत में औसतन 20 हजार रुपए प्रति माह तक पैकेज मिल सकता है। हालांकि कुछ बड़े संस्थानों में फ्रेशर को भी 30 हजार रुपए प्रति माह तक मिलता है। लेकिन कुछ सालों के अनुभव के बाद पैकेज में तेज बढ़ोतरी होती है।


