IND vs AUS दूसरा वनडे आज: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

Nov 29, 2020 - 04:17
Nov 30, 2020 - 12:49
IND vs AUS दूसरा वनडे आज: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन एरॉन फिंच ने चोटिल मार्कस स्टोइनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। पहले मैच में मिली हार के बाद सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है।