बारिश में कपड़े भीग जाएं या जूते, ये कमाल का हैंगर सबकुछ देता है सुखा, कीमत जानकर तुरंत कर देंगे ऑर्डर!

बारिश में कपड़े भीग जाएं या जूते, ये कमाल का हैंगर सबकुछ देता है सुखा, कीमत जानकर तुरंत कर देंगे ऑर्डर!

मानसून का सीजन आ गया है. ऐसे में देश के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है. इस सीजन में धूप भी कम ही निकलता है और नमी भी होती है. इसलिए कपडे़ जल्दी सूखते नहीं हैं और जूते सूखाने में तो काफी ज्यादा दिक्कत होती है. ऐसे में हम यहां आपको एक खास हैंगर के बारे में बताने जा रहे हैं.

दरअसल, हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं वो Plastic White Portable Electric Clothes Dryer Hanger है. ये एक इलेक्ट्रिक हैंगर है जो धूप की गैरमौजूगी में हवा के जरिए कपड़ों को सुखा देता है.

ये बिल्कुल हैंगर जैसा होता है. इसे कहीं भी लटका सकते हैं. फिर इसमें जूतों या कपड़ों को फिट कर दें. एक बटन मिलेगा, जिसे आपको ऑन करना होगा. इसके बाद ये सूखाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है.

ये हैंगर प्लास्टिक का होता है. लेकिन, चूंकि इसमें हार्ड प्लास्टिक होता है. इसलिए ये पिघलता नहीं है. ये हैंगर 5 किलोग्राम तक कैपेसिटी के साथ आता है. जूतों के लिए इसमें अलग तरह के पाइप मिलते हैं.

ये हैंगर पोर्टेबल होता है. ऐसे में आप इसे बॉक्स में पैककर कहीं भी ले जा सकते हैं. ये ड्रायरे मुकाबले आर्टिकल को कम नुकसान भी पहुंचाता है. यानी बारिश में ये बेहद काम का डिवाइस है.

ग्राहक इसे Indiamart जै ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म इस प्रोडक्ट की कीमत 549 रुपये रखी गई है. संभव है कि ये प्रोडक्ट आपको खोजने से रिटेल स्टोर्स पर भी मिल जाए.