Gauahar Khan Weight Loss: 'मैंने 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया, गौहर खान ने खोले राज और बताया कैसे हुआ संभव

Gauahar Khan Weight Loss: 'मैंने 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया, गौहर खान ने खोले राज और बताया कैसे हुआ संभव

दो महीने पहले ही मां बनीं गौहर खान ने सिर्फ 10 दिनों में 10 किलो वजन कम कर लिया है। उन्होंने अपने राज भी खोल दिए हैं। गौहर ने बताया कि डिलीवरी के बाद इतनी जल्दी ये कैसे पॉसिबल हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसा क्या किया जिससे उनका वजन इतनी जल्दी कम हो गया।

गौहर ने सुनाई अपने वेट लॉस की कहानी

गौहर खान हाल ही में मां बनी हैं और इसके बाद अपने इस पहले इंटरव्यू में उन्होंने अपने मदरहुड को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने मां बनने के बाद अपने वेट लॉस की शानदार जर्नी भी शेयर की है।

मां बनने से खूबसूरत और कोई अनुभव नहीं

'जिंदगी में मां बनने से खूबसूरत और कोई अनुभव हो ही नहीं सकता है', ये बात हाल ही में मां बनी गौहर खान ने कही है। गौहर और उनके हसबैंड जैद दरबार 10 मई को पैरेंट बने हैं और उन्होंने बताया है कि अपने बच्चे का नाम ज़ेहान रखा है।

जिंदगी का मतलब ही बदल गया

HT से हुई खास बातचीत में 2 महीने पहले मां बनीं गौहर खान ने अपने इस सुखद एहसास को बयां करते हुए कहा कि जिंदगी का मतलब ही पूरी तरह से बदल गया है जो बिल्कुल नया है।

कम्प्लीट होने का अनुभव कराता है

उन्होंने कहा, 'हर किसी से जो मां बनना चाहती हैं, उनसे मैं कहूंगी कि प्लीज़ बनिए। मेरे लिए मदरहुड एक नई फीलिंग है, जिससे किसी भी फीलिंग की तुलना नहीं की जा सकती। मां बनने का एहसास ऐसा है जो आपको कम्प्लीट होने का अनुभव कराता है।

काफी मुश्किल जर्नी से गुजरना पड़ता है

आपको पता है, काफी सारे लोग जो इतनी आसानी से ये पा नहीं सकते, उन्हें काफी मुश्किल जर्नी से गुजरना पड़ता है ?मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं मां बन चुकी हूं?'

10 दिनों में 10 किलो वजन घटाया

बेटे के जन्म के अलावा गौहर खान का वेट लॉस भी चर्चा में रहा है। खासकर उस पोस्ट के बाद से और चर्चा हो रही है कि उन्होंने 10 दिनों में 10 किलो वजन घटाया है। गौहर खान ने कहा, 'मुझे लग रहा था कि प्रेग्नेंसी में बढ़ा वजन घटाने में वक्त लगेगा। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैंने कैसे अचानक 10 किलो वजन कम कर लिया।

अपने बच्चे का सारा काम खुद ही करती थीं

मुझे मेरी बहन, मां और सासु मां ने डिलीवरी के बाद हर तरह का खाना खिलाया। ऐसा शायद इसलिए हो पाया क्योंकि मैं डिलीवरी के दूसरे दिन से ही एक्टिव रही। मैं अपने बच्चे का सारा काम खुद ही करती थी और इसी से मुझे मदद भी मिली।'

फिजिकल एक्टिविटी से होती है थकान

हालांकि, गौहर ने ये भी कहा कि इन दिनों फिजिकल एक्टिविटी हो सकता है कि थोड़ा थकाऊ भी है लेकिन अपने बच्चे से जुड़े हर काम को करने से मुझे काफी हेल्प मिला ।

योग भी करने जा रही हैं शुरू

उन्होंने कहा कि वो खुद इस बात से हैरान हैं कि 10 दिनों में उन्होंने अपना 10 किलो वजन कैसे कम किया। अब गौहर अपनी रुटीन में योग भी शामिल करने जा रही हैं।

उम्र में 12 साल छोटे हैं जैद

बता दें कि गौहर खान ने खुद से 12 साल छोटे जैद दरबार से 25 दिसंबर 2020 को की थी। दरअसल जैद ने गौहर को पहली बार एक ग्रॉसरी शॉप में देखा था और इसके बाद ही उन्होंने गौहर को मेसेज किया और मिलने की ख्वाहिश जताई। दोनों के रिश्ते की शुरुआती यहीं से शुरू हुआ।