Congress President Election: अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, पार्टी के सांसद ने कही ये बड़ी बात

Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है. इस बीच कांग्रेस के एक सांसद ने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की है.

Sep 28, 2022 - 13:37
Congress President Election: अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, पार्टी के सांसद ने कही ये बड़ी बात

नवरात्रि के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com

Abdul Khaleque Statement: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जहां कई बड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है. इस बीच अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के अध्यक्ष बनने की मांग भी उठी है. कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक (Abdul Khaleque) ने ये मांग उठाई है. उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी को अध्यक्ष होना चाहिए. उन्हें इस पद के लिए नामांकन करना चाहिए.

'प्रियंका गांधी को बनाना चाहिए अध्यक्ष'

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने कहा, 'प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए. वो गांधी नहीं है. प्रियंका गांधी कांग्रेस में काफी लोकप्रिय हैं. मैं चाहता हूं कि प्रियंका गांधी को पर्चा भरना चाहिए.'

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 

अब्दुल खालेक ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार को सारे सबूत पब्लिक के पास लाना चाहिए. सरकार को मुसलमानों के खिलाफ ऐसा कुछ न करना चाहिए जिससे मुसलमान आतंकी संगठनों के प्रति आकर्षित हो जाएं. यह ऐसी साजिश चल रही है कि मुसलमान आतंक के तरफ चला जाए.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की स्थिति साफ नहीं

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शीर्ष पसंद माना जा रहा है, लेकिन खेल अभी भी जारी है और कांग्रेस सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि नेताओं को गुरुवार को नामांकन के लिए बुलाया गया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं और कुमारी शैलजा का नाम भी विचाराधीन है, जबकि राहुल गांधी की पसंद के.सी. वेणुगोपाल हैं. इसके अलावा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से नामांकन पत्र लिया है.

प्लान बी के बारे में सोचने के लिए मजबूर

वहीं,  राजस्थान में बढ़ते ड्रामे ने कांग्रेस नेतृत्व को पार्टी के शीर्ष पद के लिए एक योजना बी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है, जिसके लिए गहलोत को एक दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि, उनके वफादार विधायकों द्वारा खुली अवहेलना ने समीकरण बदल दिया है. चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही समय खत्म होता जा रहा है और 30 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है.