बार-बार टूट जाते हैं नाखून? तो आजमाएं ये नेल केयर टिप्स, नाखून बनेंगे हेल्दी और शाइनी

Do nails break again and again? So try these nail care tips, your nails will become healthy and shiny

बार-बार टूट जाते हैं नाखून? तो आजमाएं ये नेल केयर टिप्स, नाखून बनेंगे हेल्दी और शाइनी

लम्बे, सुंदर और शाइनी नाखूनों पर अपनी पसंद के रंगवाली नेल पेंट लगाना लड़कियों को खूब पसंद आता है और इसीलिए वे अपने नाखूनों की लम्बाई भी बढ़ाती हैं। लेकिन, कई बार नाखूनों की लम्बाई थोड़ी-सी बढ़ने के बाद ही वे टूट जाते हैं। कुछ लोगों को ऐसी समस्या बार-बार होती रहती है और कई तरह की कोशिश करने के बाद भी आपके नाखून लम्बे नहीं रह पाते। कुछ लड़कियों के नाखून इतने कमजोर होते हैं कि वे हमेशा कटे-फटे और बदंग दिखायी देते हैं। ये ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि कई बार इनमें दर्द भी महसूस होता है।

नाखूनों के कमजोर होकर टूटने के कई कारण होते हैं जिनमें शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiency) भी एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों बार-बार टूटते हैं आपके नाखून और कैसे आप उन्हें रख सकते हैं स्ट्रॉन्ग और हेल्दी।

इन कारणों से बार-बार टूटते हैं नाखून  

आयरन डेफिशिएंसी (Weak nails reason- Iron Deficiency)

जिन लोगों के शरीर को आयरन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती उनके नाखून कमजोर होने लगते हैं। आयरन की कमी से नाखूनों पर दाग-धब्बे भी दिखायी देने लगते हैं और नाखून जल्दी-जल्दी टूट सकते हैं।

बढ़ती हुई उम्र (Weak nails reason- Ageing)

उम्र बढ़ने के साथ नाखूनों की हेल्थ भी प्रभावित होती है और नाखून कमजोर होने लगते हैं।

नाखूनों का पानी में भीगना (Weak nails reason- Doing work related to water )

पानी में भीगने से नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसीलिए, जो महिलाएं किचन में देर तक काम करती हैं उनके नाखून कमजोर हो जाते हैं बार-बार टूटते रहते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़े कारण  (Weak nails reason- Health related resons)

कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स और बीमारियों में भी नाखून कमजोर हो सकते हैं। थायरॉइड के अलावा एक्जिमा, लाइकेन प्लेनस और सिरोसिस में मरीजों के नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

टूटते नाखूनों की देखभाल के लिए टिप्स (Tips for brittle nails care)

कमजोर और टूटते नाखूनों को मजबूती देने और उन्हें कमजोर होने से बचाने के लिए सबसे पहले इस बात का पता लगाएं कि ऐसा क्यों हो रहा है। नाखून टूटने की सही वजह पता होने से आपके लिए इस समस्या से जल्द राहत पाने में मदद हो सकती है। इन सबके साथ ये उपाय अपनाए जा सकते हैं-

नेल्स को दें पोषण

अपने नाखूनों और उंगलियों पर हमेशा किसी अच्छी क्रीम या इसेंशियल ऑयल से मालिश करें। इससे नाखूनों को पोषण मिलेगा और वे अंदर से मजबूत बनेंगे।

नारियल तेल से इस तरह मालिश करें (Apply coconut oil on nails)

नारियल का तेल नाखूनों को नरिशमेंट देता है और उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाता है। सोने से पहले और नहाने से पहले गुनगुने नारियल तेल (warm coconut oil) से नाखूनों की मालिश करें।