सफेद बालों को जड़ से काला कर सकती है चायपत्ती, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
Tea leaves can blacken white hair from the roots, use it in these 3 ways
सफेद बालों की समस्या आजकल आम हो गई है। गलत खानपान, प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। कई लोग अपने सफेद बालों को काला करने के लिए डाई, मेहंदी और हेयर डाई का प्रयोग करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अगर आप बिना साइड इफेक्ट्स के बालों को काला करना चाहते हैं, तो प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए आप चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके टैनिक एसिड पाया जाता है, जो सफेद बालों को काला बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी भी नजर आएंगे। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल कैसे करें?
ब्लैक टी से धोएं बाल
सफेद बालों को काला करने के लिए आप ब्लैक टी से अपने बालों के धो सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 2 कप पानी लें। इसमें 4-5 चम्मच चायपत्ती डालकर अच्छी तरह उबालें। करीब 5 मिनट उबालने के बाद गैस को बंद कर दें। इसके बाद इस पानी में बालों को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद बालों को सादे पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले होने लगेंगे।
ब्लैक टी और कॉफी
सफेद बालों को काला करने के लिए आप ब्लैक टी को कॉफी के साथ मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में 2 कप पानी लें। इसमें 4 चम्मच चाय पत्ती और 2-3 कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगाएं। इसे करीब 1 के लिए बालों पर लगाकर रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
ब्लैक टी और अजवाइन
सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए ब्लैक टी और अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 2 गिलास पानी गर्म करें। इसमें 2 चम्मच चाय पत्ती और 2 चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसमें 2 मेंहदी पाउडर डालें और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों पर लगाने और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले हो जाएंगे।
सफेद बालों को काला करने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो अपने हेयर एक्सपर्ट की सलाह लें।
Kumkum sharma 

