दुल्हन बनने से पहले पिएं ये हेल्दी जूस, शादी में बिना मेकअप चेहरा करेगा ग्लो

Drink this healthy juice before becoming a bride, your face will glow without makeup at the wedding

दुल्हन बनने से पहले पिएं ये हेल्दी जूस, शादी में बिना मेकअप चेहरा करेगा ग्लो

शादी में ग्लो बढ़ाने वाला जूस - Healthy Juices For Glowing Skin In Wedding

चुकंदर आंवले का जूस

चुकंदर और आंवला दोनों ही आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इन दोनों में ही भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनके जूस का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है। ये स्किन की सूजन को कम करते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल डैमेज से होने वाले नुकसान को भी रोकता है।

नींबू मिला गन्ने का रस

गन्ने के रस में नींबू मिलाकर हम बचपन से पीते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जूस आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। दरअसल, गन्ने का रस बहुत ही हाइड्रेटिंग होता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। ऐसे में यह जूस आपकी स्किन के टिशूज को रिपेयर करने के साथ ही उस पर ग्लो लाता है।

नींबू के रस के साथ ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी सूरज की यूवी किरणों से आपको बचाती है, जिससे आपकी स्किन की रंगत बढ़ती है। वहीं नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जिससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और स्किन की झुर्रियां व दाग-धब्बे कम होते हैं। ग्रीन टी और नींबू का कॉम्बिनेशन इसे सुपर हेल्दी बना देता है। इसके नियमित सेवन से स्किन पर गिलास ग्लो आता है।

शहद के साथ दही, जामुन स्मूदी

शहद, दही और जामुन तीनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दही एक प्रोबायोटिक है जो आपकी आंतों को हेल्दी रखता है, इससे आपकी स्किन भी सेहतमंद होती है। वहीं जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जिससे मुंहासे कम होते हैं और स्किन मॉइस्चराइजर रहती है।

बैम्बू शूट और लोटस स्टेम जूस

बैम्बू शूट यानी बांस का प्ररोह बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सिलिका होता है। इसकी मदद से स्किन लचीली बनी रहती है। वहीं लोटस स्टेम यानी कमल के तनों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। आप इन दोनों के जूस का नियमित सेवन करें, इससे स्किन पर शानदार ग्लो आता है।