शाह रुख खान की Dunki में किए गए ये बड़े बदलाव, यूनिफॉर्म पहनकर घोड़े पर बैठने वाले सीन सहित बदले गए ये डायलॉग

These major changes were made in Shah Rukh Khan's Dunki, these dialogues were changed including the scene in which he wears a uniform and sits on a horse.

शाह रुख खान की Dunki में किए गए ये बड़े बदलाव, यूनिफॉर्म पहनकर घोड़े पर बैठने वाले सीन सहित बदले गए ये डायलॉग

डंकी' में हुए कुछ बदलाव

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। किंग खान ने दुबई में फिल्म को जमकर प्रमोट किया है। वहीं, एडवांस बुकिंग में मूवी का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन देखने को मिल रहा है। दो दिनों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही चार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। अब इंतजार है तो बस रिलीज का। मगर सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ डायलॉग और सीन में बदलाव करवाए हैं।

बदल दिए गए ये सीन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि डंकी को लिमिटेड कट के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में एक शब्द को बदलकर 'अप्रवासी' कर देने को कहा गया है। इसके अलावा शाह रुख के एक सीन को एडजस्ट करने को कहा गया है।

एक सीन में हार्डी (शाह रुख खान) अपनी वेडिंग के दिन यूनिफॉर्म पहने घोड़े पर सवार है। इसे भी बदलने को कहा गया है। फिर फिल्म में वॉर्निंग लेबल ऐड करने को कहा गया है। यह मैसेज है- सुसाइड किसी भी समस्या का सॉल्युशन नहीं है। इन बदलावों के बाद 'डंकी' को यूए सर्टिफिटेक दिया गया। 

एडवांस बुकिंग में दिखाया दम

डंकी 21 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। इंडिया में मूवी केवल हिंदी भाषा में रिलीज होगी। सिंगल लैंग्वेज में रिलीज होने के बाद भी मूवी ने एडवांस बुकिंग में चार करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है।